जानिए कर्टसी लंजेस व्यायाम करने का सही तरीका

शरीर के निचले हिस्सों के संतुलन और आकार के लिए स्क्वाट और डेडलिफ्ट की तुलना में लंजेस व्यायामों को ज्यादा प्रभावी माना जाता है। कूल्हों और पैरों पर एक ही वक्त में दबाव डालकर इन्हें गतिविधियों में शामिल करने से पैर और ग्लूट्स की मांसपेशियों को शक्ति और संतुलित आकार मिलता है। यह व्यायाम कई प्रकार से जैसे चलकर, फावर्ड, रिवर्स, साइड-वे और कर्टसी लंजेस आदि के माध्यमों से किया जा सकता है। कर्टसी लंजेस व्यायाम के दौरान पैरों को घुमाकर व्यायाम करना होता है। इस व्यायाम को सही तरीके और लंबे समय तक करने से आप अपने पैरों को मजबूत बनाने के साथ कूल्हों की मांसपेशियों को आकार और शक्ति प्रदान कर सकते हैं।

अपने नितंबों से फैट को कम करने और मांसपेशियों को शक्ति देने के लिए कर्टसी लंजेस एक बेहतरीन बॉडीवेट व्यायाम है। इस व्यायाम में आपकी जांघों और ग्लूट्स की मांसपेशियों को लक्षित किया जाता है। आपके दैनिक वर्कआउट रूटीन में कर्टसी लंजेस को शामिल कर आप कई तरह से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कूल्हों और जांघों के अलावा इस व्यायाम के ​जरिए आप कोर की मांसपेशियों को भी मजबूती और स्थिरता प्रदान कर सकते हैं। इस व्यायाम को आसानी से आप स्क्वाट्स और डेडलिफ्ट्स के साथ अपने लेग-डे के वर्कआउट में शामिल कर सकते हैं। इस व्यायाम के दौरान पैरों की स्थिति के कारण नितंबों को आकार देने में यह काफी फायदेमंद है। दैनिक व्यायाम के कई लाभ होते हैं, इसमें कर्टसी लंजेस को शामिल करना लाभ को बढ़ाता है।

कर्टसी लंजेस व्यायाम करने का सही तरीका –
वैसे तो आप इस व्यायाम को बिना किसी उपकरण के भी कर सकते हैं, लेकिन हाथों में डंबल या केटलबेल लेकर अगर इस व्यायाम को करते हैं तो इसका असर और बढ़ जाता है।

किन उपकरणों की आवश्यकता है

उपकरणों की आवश्यकता नहीं

किन मांसपेशियों पर होता है असर

ग्लूट्स (नितंब)
हैमस्ट्रिंग (जांघ का पिछला हिस्सा)
क्वाड्रिसेप्स (जांघ के सामने का हिस्सा)
पीठ का निचला हिस्सा
पिंडली
कौन कर सकता है

शुरुआती चरण के लोग कर सकते हैं

सेट और रैप

15-20 रैप के 3 सेट

कैसे करें?

सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अपने हाथों को कमर पर रखें।
अब अपने दाहिने पैर को तिरछा करते हुए बांई ओर जाएं।
अब अपने घुटनों को मोड़ें। ऐसे में आपकी जांघें जमीन के समानांतर हो जाएंगी।
अपने दाहिने पैर पर ताकत लगाते हुए प्रारंभिक स्थिति में लौटें।
अब इसे दूसरे पैर से भी दोहराएं। यह एक रैप है।

कर्टसी लंजेस व्यायाम के लाभ –
वैसे तो सामान्य रूप से किए जाने वाले लंजेस व्यायाम भी कई प्रकार से लाभदायक होते हैं। इसमें अगर आप कर्टसी लंजेस व्यायामों को शामिल करते हैं तो इसके अतिरिक्त लाभ आप प्राप्त कर सकते हैं। कर्टसी लंजेस व्यायाम के दौरान चूंकि पैरों को विभिन्न कोणों पर मोड़ना होता है, ऐसे में और प्रभावी हो जाता है। शरीरिक बनावट को सुधारने के साथ इस व्यायाम के निम्नलिखित लाभ हो सकते हैं :

जांघों के पीछे की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
पिंडली और पीठ की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
ग्लूटस के लिए फायदेमंद
वजन घटाने में फायदेमंद
एड़ियों के लिए लाभदायक
चोट का जोखिम कम
घुटने के लिए फायदेमंद
पूरे शरीर को शक्ति देता है
स्वास्थ्य में सुधार करता है
शरीर में संतुलन और स्थिरता बनाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *