जानिए प्रेगनेंसी में दूध पीने का सही तरीका

प्रेगनेंसी में दूध पीने का सही तरीका क्या है,दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, आयोडीन, विटामिन बी 12, राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो न केवल गर्भवती महिला को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं

बल्कि महिला के पेट में पल रहे बच्चे के विकास के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसीलिए यदि आप गर्भवती हैं तो डॉक्टर्स के साथ आपके जानने वाले भी आपको एक दिन में दो से तीन गिलास दूध पीने की सलाह दे सकते हैं।

लेकिन दूध के फायदे के लिए आपको केवल दूध पीना जरुरी नहीं होता है। बल्कि दूध का सेवन सही तरीके से करना भी जरुरी होता है। तो आइये आज इस आर्टिकल में जानते हैं की प्रेग्नेंट महिला को किस तरह से दूध नहीं पीना चाहिए और किस तरह दूध नहीं पीना चाहिए, पहले जानते हैं की किन तरीको से प्रेग्नेंट महिला को दूध नहीं पीना चाहिए।

बहुत गर्म दूध
प्रेग्नेंट महिला को बहुत ज्यादा गर्म दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
क्योंकि ज्यादा गर्म दूध पीने से गर्भवती महिला के शरीर का तापमान बढ़ सकता है।
जो पेट में पल रहे बच्चे के विकास के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है।
ऐसे में गर्भवती महिला को बहुत गर्म दूध पीने की बजाय दूध को गुनगुना करके पीना चाहिए।

ठन्डे दूध में बैक्टेरिया मौजूद होता है।
ऐसे में यदि प्रेग्नेंट महिला बहुत ठन्डे दूध का सेवन करती है तो ठन्डे दूध में मौजूद बैक्टेरिया महिला के पेट में जाकर महिला को परेशान कर सकता है।
इसके कारण महिला को पेट में गैस, डायरिया, यहां तक की पेट में इन्फेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *