जानिए परफ्यूम लगाने का सही तरीका, दिन भर महकेंगे आप

परफ्यूम तो सभी लगाते हैं लेकिन क्‍या आप परफ्यूम लगाने का सही तरीका जानते हैं। परफ्यूम लगाने का तरीका सीखिए जनाब क्‍योंकि यह आपकी पर्सनालिटी को दिखाता है। शरीर में इत्र या परफ्यूम लगाने का सही तरीका जानकर दिन भर महकेंगे आप। यदि आपको परफ्यूम लगाने का सही तरीका पता नहीं है तो कुछ ही देर में उपयोग किये गए परफ्यूम की खुशबू खत्‍म हो जाएगी। इसलिए महिला हो या पुरुष उन्हें अपने शरीर के कुछ विशेष क्षेत्रों में परफ्यूम लगाना चाहिए जिससे उनके परफ्यूम की खुशबू दिन भर महकती रहे। आज इस लेख में आप परफ्यूम लगाने का तरीका जानेगें जिनसे आप दिन भर परफ्यूम की खुशबू फैला सकते हैं।

परफ्यूम कैसे लगाएं –
शरीर में परफ्यूम लगाना बहुत ही आसान है क्‍योंकि आपको सिर्फ स्‍प्रे करना है। लेकिन इत्र लगाने के अन्‍य तरीके भी जैसे शरीर पर इत्र के थपके या इत्र की कुछ बूंदें अपने शरीर पर लगाना। लंबे समय तक परफ्यूम की खुशबू बनाए रखने के लिए बहुत से लोग अपनी कलाई पर परफ्यूम लगाते हैं और अपनी कलाई को रगड़ते हैं। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। कुछ लोग परफ्यूम को बॉडी से कुछ दूरी पर स्‍प्रे करते हैं। जिससे कुछ हद तक आपको खुशबु मिलती है। लेकिन परफ्यूम लगाने के इस तरीके में अधिकांश मात्रा बेकार हो जाती है। इसलिए अधिक दूर से स्‍प्रे करना परफ्यूम लगाने का सही तरीका नहीं है।

आपको लंबे समय तक खुशबू प्राप्‍त करने के लिए अपने कपड़ों, गहनों आदि पर परफ्यूम का उपयोग करना चाहिए। लेकिन यदि आप अपने कपड़ों पर परफ्यूम लगाना चाहते हैं तो कपड़े के छिपे हिस्‍से में इसका परीक्षण करना सुनिश्चित करें। कपड़ों पर परफ्यूम स्‍प्रे करने के लिए स्‍कार्फ का उपयोग करना अच्‍छा हो सकता है।

परफ्यूम लगाने की तैयारी –
अपने शरीर में परफ्यूम लगाने से पहले आपको कुछ विशेष तैयारी करनी चाहिए। आपको लग रहा होगा कि परफ्यूम लगाने के लिए क्‍या तैयारी की जा सकती है। लेकिन यदि आप पूरे समय तक अपने परफ्यूम की खुशबू फैलाना चाहते हैं तो आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्‍यान रखना चाहिए। आइए जाने परफ्यूम लगाने से पहले आपको किस प्रकार की तैयारी करनी चाहिए।

अपने लिए सही परफ्यूम चुनें –
अपनी बॉडी में परफ्यूम लगाने से पहले य‍ह निश्चित करें कि यह परफ्यूम आपके लिए सही है या नहीं। क्‍योंकि लगभग सभी परफ्यूम डिजायनर या कृत्रिम होते हैं। जिनमें कई प्रकार के केमिकल्स का उपयोग किया जाता है। इसलिए अपने परफ्यूम का उपयोग करने से पहले आप इसके टॉप और बॉटम नोट्स को ध्‍यान से पढ़ें। टॉप नोट्स में आपको परफ्यूम की खुशबू संबंधी जानकारी दी जाती है जो स्प्रे बोतल के करीब आने पर आपको खुशबू आती है। परफ्यूम से आमतौर पर खट्टे फलों और विशेष प्रकार की जड़ी बूटियों की खुशबू आती है। इस प्रकार के परफ्यूम त्‍वचा में जल्‍दी अवशोषित हो जाते हैं। बॉटम नोट वाले परफ्यूम आमतौर पर लकड़ी और प्राकृतिक गंध वाले होते हैं। इस प्रकार के परफ्यूम को अक्‍सर कलाई के पीछे थोड़ा सा स्‍प्रे किया जाता है। इसलिए आपको अपनी जरूरत के अनुसार अपने लिए सही परफ्यूम का चुनाव करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *