जानिए दाढ़ी आने की सही उम्र और टेस्टोस्टेरोन

किशोरावस्था 12-15 की आयु के बीच शुरू हो जाती है। इस दौरान टेस्टोस्टेरोन लेवल काफी अधिक होता है। किशोरावस्था की समाप्ति के बाद प्रौढ़ावस्था शुरू हो जाती है। लड़कों में प्यूबर्टी के दौरान टेस्टोस्टेरोन का प्रोडक्शन होने लगता है। यहीं से दाढ़ी आने की सही उम्र की शुरुआत होती है। हालांकि, आपकी दाढ़ी कितनी घनी और लंबी होगी यह टेस्टोस्टेरोन पर निर्भर करता है।

19 और 38 वर्ष की आयु में सामान्य टेस्टोस्टेरोन का स्तर 264-916 नेनोग्राम प्रति डेकिलिटर होता है। बॉडी में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होने से दाढ़ी का विकास बाधित होता है।

जिन पुरुषों में जांच के माध्यम से कम टेस्टोस्टेरोन की पुष्टि की जा चुकी वो सप्लिमेंट से इसे बढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से दाढ़ी के विकास में मदद मिलती है। टेस्टोस्टेरोन के सामान्य लेवल पर होने से यह सप्लिमेंट बेअसर साबित होते हैं।

कुछ लोगों को प्रौढ़ावस्था में प्रवेश करने के बाद भी दाढ़ी नहीं आती है। इन लोगों को लगता है कि शेविंग करने से दाढ़ी जल्दी उग आती है। हालांकि, हकीकत में ऐसा नहीं है। दाढ़ी उगने से पहले चेहरे पर कुछ बाल उग सकते हैं।

असल दाढ़ी को आने में एक लंबा वक्त लग सकता है, जिसके संकेत आपको इन बालों के रूप में नजर आ जाते हैं। शेविंग करने से जल्दी दाढ़ी आती है या नहीं, इस पर अभी आमराय नहीं है। चेहरे पर बालों के आने का अहसास होता है तो शेविंग की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *