Know the most important way to apply liquid lipstick

आकर्षित चेहरे के लिये जानें, लिक्विड लिपस्टिक लगाने का सबसे खास तरीका

आज हम यहां बात कर रहे है लिक्विड लिपस्टिक की.. जिसे अधिकतर महिलाएं लिक्विड लिपस्टिक को लगाना काफी पसंद करती है क्योकि ये हर किसी के चेहरे पर काफी अच्छा निखार देने का काम करती है। पर सबसे बड़ी समस्या तब आती है जब महिलाओं को लगाने का सही तरीका ना आता हो। क्योकि लिक्विड लिपस्टिक लगाने के बाद फैलने भी लगती है। जो चेहरे के लुक को खराब कर देता है। यदि आप इसे सही तरीके से लगाते हैं तो यह लंबे समय तक टिकी रह सकती है। आपके चेहरे का आकर्षण लंबे समय तक बना रहे इसके लिए आपको लिक्विड लिपस्टिक लगाने के सही तरीके के बारे में पता होना जरूरी है। तो आइए जानते हैं आज हम जानते है लिक्विड लिपस्टिक लगाने का सबसे बेहतर तरीका क्या होता है।

होंठो को एक्सफोलिएट करें –

यदि आपके होंठ रूखे और फटे हुये है तो लिक्विड लिपस्टिक का उपयोग करने से पहले होठों को एक्सफोलिएट करना काफी आवश्यक होता है। एक्सफोलिएशन करने से होठों की मृत कोशिकाए दूर हो जाती हैं और साथ ही आपके होंठो को मॉइस्चराइज भी करते हैं। एक्सलिएशन के बाद मेकअप रिमूवल से अपने होंठो को साफ कर लें। इस प्रक्रिया को करने के बाद आपके होंठ नरम हो जाते हैं और आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक बनी रहती है।

होंठो को मॉइस्चराइज करें –

महिलाएं लिक्विड लिपस्टिक इसलिए पसंद करती हैं क्योंकि वो चेहरे पर चमक देने के साथ लंबे समय तक टिकी रहती है। लिपस्टिक लगाने से कोई सा भी लिप बाम अपनो होठों पर लगा लें। ताकि आपके होंठो की नमी बरकरार रहे। ये ना सिर्फ आपके होंठो को मुलायम रखते हैं बल्कि धूप से बचाने में भी मदद करते हैं।

लिप लाइनर लगाएं –

होठों पर सबसे पहले लिपलाइनर लगा लें। क्योकि लिप लाइनर आपके होंठो को अच्छा सा शेप देने का काम करती है। यह आपकी लिपस्टिक को आकर्षक बनाने का सबसे अच्छा ट्रिक है। लिप लाइनर के बीच में लिपस्टिक को लगाएं।

अब लिक्विड लिपस्टिक लगाएं –

लिक्विड लिपस्टिक को होंठो पर लगाकर उसके बाद दोनों होंठों को आपस में मिलाएं। इससे आपकी लिपस्टिक पूरी तरह से मिल जाती है और लुक अच्छा आता है। लिपस्टिक लगाने के लिए के लिए आप लिपस्टिक एप्लिकेटर का भी उपयोग कर सकते हैं।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *