जानिए चेहरे से 100% कील-मुंहासे हटाने का घरेलू उपाय

लड़का हो या लड़की, हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा गोरा और सुंदर दिखे। लेकिन जैसे ही उनमे यौवन आता है, कई तरह के दाग, धब्बे और कील मुंहासे होने लगते हैं। जिससे कारण वह इंटरनेट पर फेस के पिम्पल्स को कैसे हटाये? पिम्पले कैसे होता है? चेहरे से कील मुंहासे हटाने के उपाय? जैसी चीजों को सर्च करने लगते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं, चेहरे से 100% कील-मुंहासे हटाने का घरेलू उपाय के बारे में जो आसान हैं और इन्हें हर कोई कर सकता है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में आराम करने का समय नहीं है, इसलिए चेहरे पर ध्यान देना हर किसी के लिए मुश्किल है। त्वचा की उचित देखभाल नहीं करना और बहुत अधिक कील मुंहासे हटाने की क्रीम का उपयोग करना भी पिंपल को बढ़ावा देता है। जिनका चेहरा तैलीय है उनके चेहरे पर मुंहासे अधिक होते हैं।

चेहरे से पिंपल्स हटाने के लिए सबसे पहले आपको अपनी लाइफस्टाइल बदलनी होगी। उसके बाद सही खानपान की आदतों की जरूरत होती है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासों की समस्या है, तो आपको ऑयली फ़ूड से दूर रहना चाहिए और अपने आहार में अधिक से अधिक ताजे फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। क्योंकि अगर आपको हमेशा के लिए कील मुहासों से छुटकारा पाना है, तो आपको उन्हें बाहर से नहीं बल्कि अंदर से खत्म करने के उपाय करने होंगे। जब तक आपका शरीर अंदर से साफ नहीं होगा, तब तक पिंपल्स होते रहेंगे। इसलिए अपने खाने की आदतों को सही रखें और अपनी लाइफस्टाइल को बदलें।

मुंहासों को ठीक करने के लिए हल्दी का प्रयोग करें
हल्दी त्वचा की समस्याओं से लड़ने के लिए उपयोग की जाने वाली सबसे शक्तिशाली सामग्रियों में से एक है। यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है, जो कील मुंहासों को रोकती है या कील मुंहासों को कम करती है। यह एंटीऑक्सिडेंट से भी भरी हुयी है, जो आपको कील मुंहासों से होने वाली लालिमा और सूजन से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। कील मुंहासों को ठीक करने के लिए त्वचा के उस हिस्से पर हल्दी लगाएं जहाँ कील मुंहासों हो रहे हैं । इसे ठीक से लगाने के लिए हल्दी और दूध को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इससे इसे कील मुंहासों पर लगाना आसान होगा।

चेहरे से कील मुंहासे हटाने के उपाय तुलसी के पत्ते
कील – मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने में तुलसी के पत्ते बहुत सहायक होते हैं। इससे पिंपल्स जल्द ही साफ हो जाते हैं। इसके लिए तुलसी के कुछ ताजे पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने पिंपल्स पर लगाएं और 15 – 20 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद अच्छे से धो लें। कुछ दिनों तक नियमित रूप से ऐसा करने से पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

पिंपल हटाने का घरेलू उपाय नीम
त्वचा की कई बीमारियों को ठीक करने में नीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। क्योंकि इसमें एंटीसेप्टिक, एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो मुंहासे, पिंपल्स, फोड़े-फुंसी को दूर करता है। अगर त्वचा में खुजली होती है, तो नीम बहुत प्रभावी है। नीम की पत्तियों को बारीक पीसकर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने मुहांसों पर लगाएं। इसे 1 घंटे के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो चेहरे को साफ पानी से धो लें। हफ्ते में दो या तीन बार ऐसा करने से कुछ ही दिनों में मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *