जानिए एवोकाडो खाने के स्वास्थ्य लाभ

एवोकाडो एक ऐसा फल है जिसमें फैटी एसिड बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है लेकिन इसमें कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि एवोकाडो में कैलोरी अधिक पायी जाती है, इसलिए वे अपना वजन बढ़ाने के लिए भी एवोकैडो खाते हैं। एवोकाडो खाने के फायदे कई है लेकिन यदि मक्खन या किसी अन्य डेयरी प्रोडक्ट से इसकी तुलना की जाए तो इसमें कम मात्रा में कैलोरी मौजूद होती है। इसमें फैटी एसिड पाया जाता है जो सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। आइये जानते है एवोकाडो खाने के फायदे और सेहत को होने बाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

एवोकाडो क्या है
एवोकाडो नाशपाती के आकार का एक उष्णकटीबंधीय फल है जो आकार में अमूनन बड़ा होता है। एवोकाडो का पेड़ आमतौर पर पैंसठ फीट की ऊंचाई तक बढ़ सकता है और इसके फल का वजन भी अधिक होता है। इसे केले की तरह कच्चा ही पेड़ से तोड़ लिया जाता है। वैसे तो एवोकैडो की कई किस्में पायी जाती हैं लेकिन इसकी क्रीम वाली एवोकैडो की किस्में ज्यादा लोकप्रिय हैं। यह अपने अनोखे स्वाद और कई स्वास्थ्य फायदों के लिए जाना जाता है।

एवोकाडो को कैसे खाएं –
खाने में एवोकैडो को आमतौर पर कच्चा ही खाया जाता है। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर काली मिर्च और नमक छिड़क कर सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। कई जगहों पर सैंडविच में भी एवोकैडो का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा बटर या ऑयल के स्थान पर भी एवोकैडो का इस्तेमाल कर अनहेल्दी कैलोरी लेने से बचा जा सकता है। एवोकैडो में 14 ग्राम फैट पाया जाता है जबकि बटर में 81 ग्राम फैट मौजूद रहता है। इसलिए बटर के स्थान पर एवोकैडो का इस्तेमाल कर इसके अनोखे स्वाद का भी आनंद उठाया जा सकता है।

पोषक तत्वों में एवोकैडो को सुपर फूड कहा जाता है क्यों कि यह भोजन में पायी जाने वाली कैलोरी के लिए एक विशेष स्थान रखता है। एवोकैडो में विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। एवोकैडो मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड का सबसे बढ़िया स्रोत है क्योंकि इसमें शुगर कम मात्रा में पायी जाती है। यह शरीर को एनर्जी प्रदान करने के अलावा कई तरह के मिनरल और विटामिन जैसे पोषक तत्वों की शरीर में भरपायी करता है। एवोकैडो में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, मैंगनीज, फॉस्फोरस और जिंक प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, विटामिन बी6, बी12, विटामनि ए, डी, के, ए, थायमिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इसके अलावा यह फाइबर का भी सर्वोत्तम स्रोत है। एवोकैडो रोजमर्रा के लिए जरूरी फाइबर का चालीस प्रतिशत भाग अकेले प्रदान करता है।

एवोकाडो के फायदे भोजन पचाने में लाभदायक –
ऐसा माना जाता है कि एवोकैडो इंटेस्टाइन के कार्यों को सरल बनाता है और इससे भोजन आसानी से पच जाता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर मौजूद होते हैं जो पाचन तंत्र की क्रिया को बेहतर बनाते हैं। ये दो ऐसे फाइबर हैं जो भोजन पचाने के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि ये मल बनाने में मदद करते हैं आंतों में आसानी से भोजन पचाकर इसके कार्यों को सरल बनाते हैं। ये गैस्ट्रिक और डाइजेस्टिव जूस को स्टीमूलेट करते हैं जिससे शरीर पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। इससे व्यक्ति को डायरिया और कब्ज की शिकायत नहीं होती है सेहत ठीक रहता है।

एवोकाडो खाने के फायदे दाँतों की देखभाल के लिए –
अगर आपको सांसों की बदबू को दूर भागना है तो एवोकैडो खाइए इसे खाने से सांसों की बदबू दूर करने में मदद मिलती है, जो कि आमतौर पर खाना सही तरीके से न पचने और पेट गड़बड़ होने के कारण होता है। पाचन क्रिया सही होने से मुंह की दुर्गंध दूर हो जाती है और एवोकैडो में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट फ्लेनॉयड मुंह के बैक्टीरिया को मारने में सहायक होता है। इसके अलावा एवोकैडो मुंह के कैंसर से भी हमें बचाता है।

एवोकाडो खाने के फायदे त्वचा और बालों के लिए –
शरीर में बालो और त्वचा का स्वस्थ होना बहुत जरुरी होता है एवोकैडो पोषक तत्वों से युक्त होता है जो त्वचा को स्वस्थ बनाने में फायदेमंद होता है। यह ड्राई और डैमेज स्किन को हटाकर त्वचा को कोमल बनाता है। एवोकैडो में विटामिन और पोषक तत्व मौजूद होने के कारण कॉस्मेटिक पदार्थों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है, जिससे त्वचा पर निखार आता है। यह ड्राई और डैमेज बालों को भी पोषण प्रदान करता है। एवोकैडो में बीटा कैरोटिन और लाइकोपिन जैसे दो ऑर्गेनिक यौगिक बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो सेहत को ठीक रखने के साथ ही स्किन को टोन करते हैं और बढ़ती उम्र के असर को रोकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *