जानिए दौड़ने से सेहत को होने वाले फायदे

विशेषज्ञों का मानना है कि, रोजाना अपनी डेली लाइफ में दौड़ने को शामिल करके स्वास्थ्य को काफी बेहतर बनाया जा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको रोजाना दौड़ने के फायदे और इससे शरीर में आने वाले विभिन्न बदलावों के बारे में बता रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना केवल 5 से 10 मिनट दौड़ने से ही आपको बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। रोजाना रनिंग से दिल को होने वाले फायदे इस प्रकार हैं।

रोजाना रनिंग से होने वाले फायदों में एक फायदा ये भी है कि इससे दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा काफी कम हो जाता है। यदि आप नियमित रूप से रोज सुबह और शाम दौड़ने की आदत डालते हैं तो इससे आपको स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभ मिल सकता है।

एक हालिया शोध से इस बात की जानकारी मिली है कि, रोजाना दौड़ने वाले व्यक्ति में उन लोगों की तुलना में काफी कम कैंसर होने का रिस्क रहता है, जो दौड़ते नहीं है। हालांकि, दौड़ने से कैंसर जैसी बीमारी पर काबू कैसे पाया जा सकता है।

एक शोध के अनुसार नींद ना आने की समस्या को दूर करने में भी रोजाना दौड़ने की आदत लाभकारी साबित हो सकती है। दौड़ने के बाद शरीर को रिलैक्स फील होता है और नींद अच्छी आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *