जानिए चेहरे पर तुलसी फेस पैक लगाने के फायदे
तुलसी के फायदे चेहरे के लिए भी होते हैं लेकिन अधिकांश लोग केवल तुलसी के स्वास्थ्य लाभ ही जानते हैं। तुलसी के पत्तों का उपयोग प्राचीन समय से ही जड़ी बूटी और औषधी के रूप में किया जा रहा है। तुलसी के सौंदर्य और स्वास्थ्य लाभ दुनिया भर में बहुत ही लोकप्रिय हैं। तुलसी के पत्तों का उपयोग चेहरे को सुंदर बनाने के लिए किया जा सकता है। तुलसी पत्तों के फायदे मुंहासों का उपचार करने, ब्लेकहेड्स को दूर करने, झुर्रियों को कम करने, चेहरे को गोरा बनाने आदि के लिए होते हैं। इस लेख में आप तुलसी के फायदे चेहरे के लिए क्या हैं के बारे में जानेंगे।
तुलसी के फायदे चेहरे के लिए –
स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के साथ ही आप अपनी त्वचा के लिए तुलसी के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। तुलसी के पत्तों में ऐसे घटक और खनिज पदार्थ होते हैं जो त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। तुलसी के पत्तों का उपयोग कर आप अपनी त्वचा सौंदर्य को बढ़ा सकते हैं।
तुलसी पत्ते के फायदे मुंहासों के लिए –
चेहरे की सुंदरता को बढ़ावा देने में तुलसी मदद कर सकती है। तुलसी के पत्ते शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को हटाने और उनके प्रभाव को कम करने मे सहायक होती है। ये विषाक्त पदार्थ ही मुंहासे और पिंपल का कारण होते हैं। इस तरह से तुलसी के पत्तों का उपयोग मुंहासों के उपचार के लिए किया जा सकता है। आप तुलसी और नींम के पत्तों के पेस्ट को मुंहासों में लगाएं। यह इन्हें प्रभावी रूप से ठीक कर सकता है।
तुलसी का उपयोग चेहरे के दाग हटाए
आप अपने चेहरे के दाग और धब्बों को दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी के पत्तों को पीसकर बनाया गया पेस्ट त्वचा दागों के लिए बहुत ही प्रभावी माना जाता है। इसके अलावा तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। जिसके कारण बेसन के साथ तुलसी पेस्ट को मिलाकर लगाने से अतिरिक्त लाभ प्राप्त होता है। इस तरह से आप अपने चेहरे के दागों को दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों के फायदे प्राप्त कर सकते हैं।
तुलसी का इस्तेमाल चेहरे को गोरा करे –
आप अपने चेहरे को गोरा बनाने के लिए तुलसी के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप तुलसी की कुछ पत्तियों को तोड़ें और इन्हें धूप में सुखा लें। इन सूखी हुई तुलसी की पत्तियों का पाउडर तैयार करें। इस पाउडर को पानी के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। जब पेस्ट चेहरे पर अच्छी तरह से सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से साफ कर लें। इसके अलावा आप तुलसी पत्तियों के पाउडर को हल्दी और नींबू के पेस्ट के साथ भी उपयोग कर सकते हैं।
तुलसी का प्रयोग रूखी त्वचा के लिए दही के साथ –
जो लोग शुष्क त्वचा से परेशान हैं उनके लिए तुलसी और दही फेस पैक बहुत ही अच्छा होता है। यह फेस पैक चेहरे से मृत कोशिकाओं को हटाने और त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको दही और तुलसी के पत्तों की आवश्यकता होती है।
तुलसी के पत्तों को 3 से 4 दिन तक छाया में सुखाएं और फिर इसका पाउडर तैयार करें। 1 बड़ा चम्मच तुलसी पाउडर में आधा चम्मच दही मिलाएं और एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। यह शुष्क त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।