जानिए देर से विवाह करने पर जीवन में आ सकती हैं ये समस्याएं

जीवन के कई पड़ाव होते हैं जैसे बचपन, जवानी, बुढ़ापा। माना जाता है कि प्रत्येक कार्य जीवन की उस उम्र में ही किया जाना सही है जो उस कार्य के लिए उपयुक्त है। देखने में आता है कि कुछ लोग अपने बच्चों का विवाह कम उम्र में ही कर देते हैं। ऐसे में कई बार एक दूसरे को सही से न समझने की गलती से दोनों बच्चों का जीवन बिगड़ जाता है। इसी प्रकार से अधिक उम्र में विवाह करना भी कई बार बहुत सी समस्याओं का कारण बन जाता है। आज आपको यहां हम कुछ ऐसी ही समस्याओं के बारे में अवगत करा रहें हैं जो अधिक उम्र में शादी के बाद सामने आती हैं। आइये विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

1 – प्रेग्नेंसी में आ सकती हैं समस्याएं
यदि आपकी उम्र 30 तक आ पहुंची है और अभी भी आप शादी के बारे में नहीं सोच रहीं हैं तो आपको अपने भविष्य के बारे में भी सोच लेना चाहिए। असल में अधिक उम्र में शादी करने पर प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याएं आने लगती हैं। अतः भविष्य की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सही उम्र में विवाह करें।

2 – एक दूसरे को न समझ पाना

जो लोग बड़ी उम्र में विवाह करते हैं। उनको एक दूसरे को समझने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। असल में वे अपने पुराने लाइफ स्टाइल को छोड़ नहीं पाते। इस कारण एक दूसरे के साथ सही से सैट नहीं हो पाते और कुछ समय बाद उनका वैवाहिक जीवन टूटने लगता है।

3 – शारीरिक संबंधों पर पड़ता है असर
बड़ी उम्र में शादी करने पर आपके शारीरिक संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ता है। असल में बड़ी उम्र में विवाह करने पर शारीरिक ऊर्जा कम हो जाती है। इस कारण शारारिक संबंध बनाने में भी मुश्किल आती है। शारीरिक संबंध किसी भी कपल के वैवाहिक जीवन को गहरा और मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। ऐसे में अधिक उम्र में शादी करना शारारिक संबंधों पर पड़ा विपरीत असर आपको वैवाहिक जीवन का सही से आनंद नहीं लेने देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *