जानिए डिलीवरी के बाद कमर दर्द से कैसे बचें?

  1. वॉक दिलाएगी डिलिवरी के बाद कमर दर्द से राहत
    सामान्य स्थिति में भी पीठ दर्द होने पर वॉक करना फायदेमंद माना जाता है। पीठ दर्द, कमर दर्द और किसी जोड़ों के दर्द में चलना सबसे सुरक्षित व्यायाम है। डिलिवरी के बाद कमर दर्द में भी वॉक करना राहत दिलाएंगा।
  2. पेल्विक टिल्ट एक्सरसाइज अपनाएं और डिलिवरी के बाद होने वाले कमर दर्द से राहत पाएं। अपने डॉक्टर से डिलिवरी के बाद पीठ दर्द के बारे में बात करें और यदि वह सलाह दे तो आप पेल्विक टिल्ट एक्सरसाइज से शुरुआत कर सकती हैं।
  3. शरीर के सामान्य वजन को बनाए रखें
    प्रसव के एक महीने बाद अपने सामान्य वजन को वापस लाने की कोशिश करें। गर्भावस्था के बाद एक सही आहार बहुत महत्वपूर्ण है यह एक आदर्श वजन बनाए रखने में मदद करेगा।
  4. नी-पिलो का इस्तेमाल
    सोते समय अपने कूल्हों को अलाइन करने के लिए घुटनों के बीच तकिया रखें। यह आपकी नींद में खलल डालने वाले दर्द को रोकेगा। इससे डिलिवरी के बाद कमर दर्द में भी राहत मिलती है।
  5. भारी चीजों को उठाना बंद करें
    प्रसव के बाद भारी वस्तुओं को न उठाएं, क्योंकि इससे आपकी पीठ की मांसपेशियों और जोड़ों पर गंभीर दबाव पड़ सकता है। आगे चलकर डिलिवरी के बाद कमर दर्द को बढ़ा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *