जानिए कितने घंटे की नींद है आपके लिए जरूरी

अच्छी नींद लेना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। डॉक्टर्स के अनुसार अच्छी सेहत के लिए नौ घंटे की नींद पर्याप्त होती है। अगर ये कहा जाए कि ज्यादा सोने के नुकसान भी होते हैं तो क्या आपको यकीन होगा। जी हां ! ये बात बिल्कुल सही है कि ज्यादा सोने से 23 परसेंट तक स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा सोने के नुकसान को लेकर एक स्टडी की गई, जिसमे ये बात निकलकर सामने आई। जो लोग मिडडे नैप 90 मिनट से ज्यादा लेते हैं उनमें 25 परसेंट तक स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा सोने के नुकसान के बारे में अभी भी स्टडी चल रही है। स्टडी में ये बात भी सामने आई कि ज्यादा सोने के नुकसान के रूप में कोलेस्ट्रॉल के लेवल में गड़बड़ी भी पाई जा सकती है।

वैसे तो नवजात शिशु से लेकर वयस्क तक के लिए नींद के घंटे निर्धारित किए गए हैं। बच्चों और वयस्कों के लिए नींद का तय समय निर्धारित किया गया है। तय समय तक नींद लेने से शरीर स्वस्थ्य रहता है, वहीं ज्यादा सोने के नुकसान भी सामने आ सकते हैं।

0 – तीन साल के शिशु के लिए उपयुक्त नींद के घंटे : 15 -17 घंटे
4 – 11 महीने शिशु के लिए उपयुक्त नींद के घंटे : 12 – 15 घंटे
1 -2 साल के बच्चों के लिए उपयुक्त नींद के घंटे : 11 – 14 घंटे
3 – 5 साल के बच्चो के लिए उपयुक्त नींद के घंटे : 13 घंटे
6 – 13 साल के बच्चों के लिए उपयुक्त नींद के घंटे : 9-11 घंटे
14 -17 साल के बच्चों के लिए उपयुक्त नींद के घंटे : 7 – 9 घंटे
18 – 25 साल के एडल्ट के लिए उपयुक्त नींद के घंटे : 7 – 9 घंटे
26 – 64 साल के लोगों के लिए उपयुक्त नींद के घंटे : 7 – 9 घंटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *