अपना खर्चे चलाने के लिए यह काम कर रही है करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर न्यू के मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री है फिलहाल काफी समय से भारतीय सिनेमा से दूर हैं तो आप सोच रहे होंगे कि वह अपना खर्चा कैसे चला रही हैं तो आज की अपनी पोस्ट में हम आपको इसी बारे में बताने आ रही है।करिश्मा मुंबई में अपनी बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ रह रही हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने बयान दिया था कि वो अब बॉलीवुड में काम नहीं करेंगी। कपूर खानदान का जो भी शख्स बॉलीवुड में कदम रखता है उसका चमकना तय है। ऐसी ही एक स्टार हुआ करती थीं करिश्मा कपूर। हालांकि शादी के बाद साल 2012 में करिश्मा फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ में नजर आई थीं। लेकिन फिल्म फ्लॉप होने के बाद उन्होंने दोबारा कभी ट्राई भी नहीं किया।करिश्मा, कपूर खानदान से पहली लड़की थी जिसने बॉलीवुड में कदम रखा और खूब नाम कमाया। लेकिन अब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है।
जब करिश्मा और संजय कपूर का तलाक हुआ था तो एलिमनी में संजय ने बच्चों को 14 करोड़ रुपए दिए थे। साथ ही हर महीने उन्हें करिश्मा को 10 लाख रुपए देने थे।करिश्मा को एलिमनी में काफी बड़ा अमाउंट मिला। इसी से उनके बच्चों की पढ़ाई हो रही है। लेकिन करिश्मा आखिर किस तरह से पैसे कमा रही हैं। क्योंकि वो फिल्मों में तो काम कर नहीं रही हैं तो उनका खर्चा कैसे चल रहा है।इसके अलावा करिश्मा केलोग्स, क्रीसेंट लॉन, एडमिक्स रिटेल और डेनन की ब्रांड एंबेसडर हैं। करिश्मा स्किन केयर ब्रांड गार्नियर की एंबेसडर भी हैं।
दरअसल, करिश्मा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद चैरिटी ऑर्गनाइजेशन जॉयन कर ली। जो महिलाओं को जागरुक करने का काम करती है।साथ ही वो कई डिजाइनर के लिए रैंप वॉक भी करती हैं। इन सबसे करिश्मा की मोटी कमाई होती है।करिश्मा 90 के दशक से ही वर्ल्ड टूर करती आईं हैं जो आज भी जारी है। इन सब के अलावा करिश्मा बच्चों के प्रोडक्ट की कंपनी ‘बेबी ओए’ की शेयर होल्डर हैं। उन्होंने कंपनी में काफी इनवेस्ट किया है। करिश्मा की हर साल की टोटल कमाई 72 करोड़ रुपए है।