It takes 3 and a half hours to read this one word, know what is reason

इस एक शब्द को पढ़ने में लगते हैं साढ़े 3 घंटे, जानिए क्या है करण

अंग्रेजी भाषा के बहुत सारे ऐसे शब्द हैं जिनका अक्सर लोग सही उच्चारण नहीं कर पाते, या फिर कुछ शब्दों को पढ़ने में वह अटक जाते हैं। लेकिन आज हम आपको अंग्रेजी के एक ऐसे शब्द के बारे में बताने जा रहे हैं अब तक का दुनिया का सबसे लंबा अंग्रेजी भाषा का शब्द कहा जा रहा है।

अगर आप इसका उच्चारण करने के लिए बैठेंगे तो इसमें आपको साढ़े 3 घंटे का वक्त लगेगा। अब आप भी यही सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन सा शब्द हो सकता है और इतने लंबे शब्द का अर्थ क्या है?

इससे भी ज्यादा हैरानी आपको यह जानकर होगी कि इस शब्द में 1,89,819 अक्षरों का इस्तेमाल किया गया है। अगर आप इसका सही उच्चारण करने बैठेंगे तो आपको साढ़े 3 घंटे लंबा समय लगेगा। बता दें कि, यह इंसान के शरीर में पाए जाने वाले टिटिन नाम के एक प्रोटीन का रासायनिक नाम है। वहीं दूसरी ओर वैज्ञानिकों का कहना है कि, इंसान के शरीर में 20 लाख से भी ज्यादा प्रोटीन पाए जाते हैं, जो अमीनो एसिड से मिलकर बनते हैं।

इसके अलावा उनके मुताबिक, टिटिन अब तक का सबसे लंबा प्रोटीन है, जिसमें 26 हजार से ज्यादा अमीनो एसिड मौजूद पाए जाते हैं। गौरतलब है कि इस रासायनिक नाम को पहले शब्दकोष में भी रखा गया था, लेकिन इसकी वजह से जब कुछ समस्याएं होने लगी तो इसे हटा दिया गया। अब इसे केवल टिटन नाम से जाना जाता है। इस प्रोटीन की खोज वर्ष 1954 में रेजी नटोरी द्वारा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *