दुनिया के कुछ खूंखार कुत्ते जिन से दूर रहने में ही है भलाई

1) तिब्बतन मस्टिफ :-यह विशालकाय कुत्ता तिब्बत चीन और भारत में पाला जाता है। इसके भारी-भरकम शरीर और बनावट के कारण यह शेर की तरह दिखाई देता है। यह दुनिया के सबसे महंगे कुत्तों में शुमार किया जाता है। इसका वजन 75 से 100 किलोग्राम और उम्र 12 से 15 साल होती है।

2) कांगल :-इस कुत्ते को सबसे खतरनाक माना जाता है क्योंकि इसके जबड़े की शक्ति शेर के जबड़े से भी खतरनाक होती है। इसकी शुरुआत टर्की देश से हुई थी और यह 50 किलो तक होते हैं और इनकी उम्र 12 से 15 साल होती है।

3) बेनडॉग :-यह दुनिया का दूसरा कुत्ता है जिसके जबड़े की शक्ति शेर के जबड़े की बराबर है। यह कुत्ता अमेरिकन नस्ल का है और इसकी खासियत यह है कि यह भोकना पसंद नहीं करता और चुपचाप वार कर देता है।

4) अमेरिकन बुल डॉग :-इसकी शुरुआत दक्षिणी अमेरिका से हुई थी और इस कुत्ते का इस्तेमाल सुरक्षा में काफी ज्यादा किया जाता है और घरों में भी इसको पाला जाता है ताकि घर की सुरक्षा हो सके।

5) डोगो अर्जेंटीनो :-अर्जेंटीना की नस्ल है जो सफेद रंग की होती है। यह कुत्ता ताकतवर होने के साथ-साथ काफी तेज दौड़ भी लगा सकता है। इसका वजन लगभग 45 किलोग्राम और उम्र 9 से 15 साल तक होती है। इसने इंसानों पर भी वार किए हैं जिस कारण 10 देशों में इस पर बैन लगा दिया है लेकिन फिर भी लोग इसे पालना पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *