IPL में छक्कों के बेताज बादशाह, यह है टॉप 7 धाकड़ बल्लेबाज, धोनी का स्थान चौकाने वाला

क्रिकेट में जब भी बल्लेबाज छक्के लगाता है दर्शकों को सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। आज हम आपको उन विस्फोटक बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का जड़कर दर्शोको का उत्साह बनाए रखा। इस लिस्ट में भारत की और से टॉप स्थान पर रोहित-कोहली नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी हैं। आईए आपको बताते हैं कि किन 7 बल्लेबाजों ने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाये हैं।

  1. शेन वाटसन:

शुरुआत निचले क्रम से करते है। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के शेन वाटसन सातवें स्थान पर हैं। वाटसन ने अपने आईपीएल करियर की 134 मैचों की 130 परियों में कुल 177 छक्के लगाए है।

  1. विराट कोहली:

रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के कप्तान विराट कोहली इस सूचि में छठे पायदान पर है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक 177 मैचों की 169 परियों में कुल 190 छक्के लगा चुके है।

  1. रोहित शर्मा:

मुंबई इंडियंस के कप्तान और विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सूचि में पांचवें नंबर है। रोहित ने अपने आईपीएल करियर में 188 मैचों में कुल 194 छक्के लगाये हैं।

  1. सुरेश रैना:

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने के मामले में सुरेश रैना चौथे पायदान पर हैं। रैना ने अब तक आईपीएल करियर में 193 मैचों की 189 परियों में कुल 194 छक्के लगाए है।

  1. महेंद्र सिंह धोनी:

चेन्नई सुपर किंग्स में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने आईपीएल करियर में 190 मैच खेले जिसके 170 पारियों में उन्होंने 209 छक्के लगाए।

  1. एबी डी विलियर्स:

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूचि में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स दूसरे पायदान पर है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर के 154 मैचों की 142 परियों में कुल 211 छक्के लगाए हैं।

  1. क्रिस गेल:

बर्तमान समय में क्रिस गेल दुनिया के सबसे ज्यादा बिस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। आईपीएल में सर्वाधिक छक्का जड़ने के लिहाज से पहले नंबर पर गेल आते हैं, जिन्होंने 125 मैचों की 124 पारियों में कुल 324 छक्के ठोंके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *