IPL के पहले सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज, सहवाग और पठान है इस स्थान पर

इंडियन प्रीमियर लीग 2008 में दुनिया के बड़े बड़े बल्लेबाजों द्वारा कई ताबड़तोड़ पारियां देखने को मिली। पहले ही मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स के ब्रैडन मैकुलम ने 13 छक्कों की मदद से नाबाद 158 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके आलावा भी अन्य कई तेजतर्रार पारी देखने को मिली। ऐसे में आज इस लेख में हम आईपीएल 2008 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जानेगे।

(5) एडम गिलक्रिस्ट (19 छक्के):

शुरुआत निचले क्रम से करते है। आईपीएल 2008 में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने के मामले मेंडेक्कन चार्जर्स के एडम गिलक्रिस्ट पांचवें स्थान पर हैं। गिलक्रिस्ट ने अपने आईपीएल 2008 की 14 मैचों की 14 परियों में कुल 19 छक्के लगाए है।

(4) वीरेन्द्र सहवाग (21 छक्के):

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग इस सूचि में चौथे पायदान पर है। उन्होंने साल 2008 में दिल्ली की और से कुल 14 मैच खेले थे। जिसके 14 परियों में कुल 21 छक्के लगाए है।

(3) युसूफ पठान (25 छक्के):

आईपीएल 2008 में पठान ने कई आतिशी पारियां खेलकर सुर्खियाँ बटौरी थी और राजस्थान रॉयल्स की चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। पठान ने आईपीएल के पहले सीजन में 16 मैचों की 15 की पारियों में 31.07 की औसत के साथ 179.01 की स्ट्राइक रेट से 435 रन बनायें थे। इस दौरान पठान ने 25 छक्के जड़े थे।

(2) शॉन मार्श (26 छक्के):

आईपीएल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श ने सिर्फ 11 पारियों में 68.44 की औसत से सबसे अधिक 616 रन बनाए थे। इस दौरान मार्श ने 26 गगनचुंबी छक्के भी लगाये थे। मार्श आईपीएल 2008 में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

(1) सनथ जयसूर्या (31 छक्के):

आईपीएल 2008 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूचि में मुंबई इंडियंस के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या पहले पायदान पर है। उन्होंने आईपीएल 2008 के 14 मैचों की 14 परियों में कुल 31 छक्के लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *