IPL में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले बल्लेबाज,जानिए उनके नाम
1- रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में जितना चलता है उतना आईपीएल में नही चलता है। इसका एक उदहारण यह है कि वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले आउट होने वाले बल्लेबाज़ हैं। आपको बता दें कि रोहित शर्मा 13 बार 0 के स्कोर पर आउट हुए हैं।
2- आंजिक्य रहाणे

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान आंजिक्य रहाणे भी आईपीएल में सबसे ज्यादा 13 बार शून्य (0) पर आउट हुए हैं। अक्सर फैन्स द्वारा कहा जाता है कि रहाणे एक टीट्वेंटी बल्लेबाज़ नहीं है। लेकिन इस समय वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हैं। रहाणे भी मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।
3- अम्बाती रायडू

मुंबई इंडियंस के लिए कभी ओपेंनिंग करने वाले अम्बाती रायडू भी आईपीएल में सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले आउट होने की लिस्ट में तीसरे नम्बर पर आते हैं। रायडू भी रहाणे और रोहित की तरह 13 बार 0 के स्कोर में पूरे आईपीएल करियर में आउट हुए हैं।
4- पार्थिव पटेल

पार्थिव पटेल भी मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग कर चुके है। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने की लिस्ट में वह चौथे नंबर आते है। पार्थिव भी कुल 13 बार अपने आईपीएल करियर में बिना कोई रन बनाये आउट हुए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पार्थिव अब क्रिकेट के सभी फार्मेट से सन्यास ले चुके हैं। आखिरी बार उन्होंने आरसीबी के लिए आईपीएल खेला था। आईपीएल 2021 में वह कमेंन्ट्री करते हुए दिखाई दिए थे।
5- हरभजन सिंह

हरभजन सिंह भी 13 बार आईपीएल में बिना खाता खोले हुए आउट हुए हैं।आपको बता दें कि हरभजन कई सालों तक मुंबई इंडियंस के रेगुलर सदस्य रहे। फिर वह चेन्नई सुपर किंग के लिए 2 साल खेले। इस साल वह कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेल रहे थे।