इकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने शादी से इनकार करने पर लड़की की घर में घुसकर किया ऐसा काम
इकतरफा प्यार में एक पागल युवक ने खौफनाक कदम उठाया। लड़की के इनकार से उसे इतना गुस्सा आया कि घर में घुसकर ताबड़तोड़ गाेलियों से छलनी कर दिया। जबतक लोग कुछ समझते, देर हो चुकी थी। दिल हिला देने वाली यह वारदात बिहार के खगडिय़ा जिले की है।घर में घुसकर लड़की का किया ये हाल
खगडि़या के चौथम थाना क्षेत्र के तेलौंछ पंचायत स्थित पहाड़चक गांव में एक युवक ने दिनदहाड़े पड़ोस में रहने वाली एक नागालिग लड़की शोभा कुमारी (15) की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। घर में गोली चलने की आवाज सुनकर लड़की के परिजन दौड़े तो उन्होंने उसे खून से लथपथ पड़ा पाया।
जबतक वे उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक लड़की पहाड़चक गांव के रविंद्र साह की पुत्री थी।लगातार शादी का दबाव बना रहा था युवक
अचानक हुई इस घटना से घर में कोहराम मच गया है। मृतका के परिजनों ने पड़ोस में ही रहने वाले राजकुमार शर्मा के पुत्र कृष्ण कुमार पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कृष्ण कुमार कुछ दिनों से लड़की पर शादी कराने का दबाव डाल रहा था। लड़की के ऐसा करने से इनकार करने पर उसने घटना को अंजाम दिया