If you stay in AC for more than four hours, then be careful.

अगर आप ए.सी में चार घंटों से ज्यादा रहते हैं तो हो जाइए सावधान

गर्मी का मौसम आते ही लोग ए.सी का व्यवहार करना शुरू कर देते हैं। गर्मी में ऐसा लगता है मानो ए.सी के सामने बैठने से सारी तकलीफ़ दूर हो जायेंगी। ज्यादातर ओफिसो में ऐं.सी लगी होती है।लोग घंटों तक इसी हवा में बैठकर काम करते रहते हैं। गर्मी बढ़ते देख घरों में भी ए.सी लगवाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ए.सी की हवा हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है।

अगर आप 4 घंटों से ज्यादा ए.सी की हवा में रहते हैं तो आप कई रोगो के शिकार हो सकते हैं। आज हम आपको बताने की कोशिश करेंगे कि ए.सी में रहने से शरीर में क्या क्या परेशानियां होने लगती है।

1) थकान- ए.सी की वजह से व्यक्ति के आसपास का तापमान कम हो जाता है। जो शरीर के तापमान को भी कम कर देती है। इस कारण से शरीर की कोशिकाओं में संकुचन होने लगता है। संकुचन के कारण सभी अंगों में रक्त का प्रवाह बहतर ढंग से नहीं हो पाता है। अंगों की क्षमता कम हो जाती है। और थोड़े काम के बाद ही शरीर को थकान महसूस होने लगती है।

2) मोटापा- ए.सी का व्यवहार ज्यादा होने से मोटापा बढ़ता है। ऐ.सी की तपमात्रा कम होने के कारण शरीर ठीक से सक्रिय नहीं हो पाता। इस कारण शरीर की ऊर्जा का सही मात्रा में इस्तेमाल नहीं हो पाता। और ये ऊर्जा शरीर में जमती रहती हैं और मोटापा बढ़ने कारण बन जाती है।

3) आंखों में सुखापन- ए.सी की हवा में ज्यादा देर तक रहने से आंखों में सुखापन की समस्या हो जाती है। आंखों में खुुजली,जलन,चुुभन और आंखों का लाल होना जैसी समस्याएं होती हैं। त्वचा में भी सुखापन की समस्या होने लगती है। त्वचा सूखी और बेजान होने लगती है।

4) जोड़ों में दर्द- जो लोग ए.सी की हवा में अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं, उनके शरीर ,हाथ,घुटनों, गर्दन और जोड़ों में दर्द बढ़ने लगता है। जोड़ों में अकड़न जैसी समस्याएं नज़र आने लगती है।

ए.सी की हवा हमारे चारों तरफ एक कृत्रिम परिवेश तैयार कर देती है। पर हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्राकृतिक परिवेश जरूरी है। अतः जितना हो सके कम से कम ए.सी का व्यवहार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *