बाल झड़ना कैसे रोकें? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

यदि आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं तो आप इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। लेकिन, पुरुषों के बाल झड़ना के पीछे कारण क्या हैं, यह भी जानना जरूरी है। इस आर्टिकल में जानते हैं पुरुषों में बाल झड़ना कैसे रोकें इसके लिए क्या होम रेमेडीज की जा सकती हैं।

बाल झड़ने से रोकना चाहते हैं तो दही नींबू का मिक्स्चर अपनाएं। 3 से 4 चम्मच दही लें और इसमें 1 नींबू का रस मिला लें। इसे बालों की जड़ों में लगाएं। ऐसा सप्ताह में कम से कम दो बार करें। इसे 2 से 3 घंटे तक रखें। इसके बाद शैंपू कर लें।

प्याज का रस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फेमस है। एक प्याज लें और इसे या तो ग्राइंड कर लें या ग्रेट करके इसका रस निकाल लें। इस रस को बालों की जड़ों में लगाएं। आधे घंटे बाद बाल धो लें। प्याज में प्रचुर मात्रा में सल्फर होता है। इस कारण यह हेयर ग्रोथ के लिए फायदेमंद माना जाता है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बालों की ग्रोथ न भी हो तो भी प्याज का रस हेयर फॉल के लिए फायदेमंद साबित होता है। इससे निश्चित रूप से पुरुषों के बाल झड़ना कम होंगे।

अंड़े से बना हुआ मास्क हेयरफॉल को कम करने में मदद करता है। अंड़ा बालों को झड़ने से रोकता है और इन्हें मजबूत बनाता है। अंड़े का मास्क बनाने के लिए वाइट पार्ट का इस्तेमाल करें।

बाल झड़ना रोकना चाहते हैं तो केले का मास्क आपकी मदद कर सकता है। केला ना सिर्फ पेट के लिए लाभदायक है बल्कि यह स्किन और हेयर के लिए भी फायदेमंद होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *