कैसे सलमान के प्यार में पागल होकर अपना देश छोड़कर भारत आई थी, ये पाकिस्तानी अभिनेत्री

यह घटना एकदम सच है और उस अभिनेत्री का नाम है सोमी अली। सोमी अली पाकिस्तान में रहने वाली 16 साल की एक लड़की थी। जो अमेरिका जाकर निर्देशन की पढ़ाई भी कर चुके थी।

लेकिन एक दिन उसने सलमान खान की फ़िल्म ‘मैंने प्यार किया’ देखी। और बस एक मूवी देखकर ही वह पागल हो गई। सिर्फ एक मूवी देख कर, उसे सलमान खान से इतना प्यार हो गया, कि उसे सलमान खान के सपने तक आने लगे थे।

एक दिन सोमीने सपना देखा कि, उसकी सलमान खान से शादी हो गई है। जैसी ही वह नींद से जागी, वह पागलो की तरह घर में सूटकेस ढूंढने लगी। वह उसी वक्त भारत आना चाहती थी और सलमान से मिलना चाहती थी। उसकी माँ को यह बात बिल्कुल नहीं जची।

लेकिन अपनी बेटी की जिद के सामने माँ भी हार गई। वो भारत आ गई और सलमान खान को भी उससे प्यार हो गया। कहते हैं कि सोमी अली को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए सलमान ने बहुत पापड़ बेले।

बात शादी तक भी पहुंच गई थी, लेकिन सलमान के गुस्सैल बर्ताव की बदौलत उन दोनों का रिश्ता टूट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *