Here are the five most delicious dishes of Uttar Pradesh, number 3 is the choice of all Indians

ये है उत्तर प्रदेश के पांच सबसे स्वादिष्ट व्यंजन, नंबर 3 हैं सभी भारतीयों की पसंद

वैसे देखा जाए तो भारत अपनी संस्कृति और सभ्यता की वजह से पूरी दुनिया भर में जाना जाता है भारत में लगभग सभी राज्यों में अपने अलग-अलग खानपान और संस्कृति सभ्यता देखने को मिलते हैं आज हम आप लोगों को भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के पांच सबसे स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो विदेशी पर्यटकों को भी काफी ज्यादा पसंद आते हैं।
 
1. उरई के गुलाब जामुन
उरई के गुलाब जामुन उत्तर प्रदेश का पांचवा सबसे स्वादिष्ट और फेमस व्यंजन माना जाता है। बता दें उरई रेलवे स्टेशन पर मिलने वाले गुलाब जामुन भी काफी मशहूर हैं। यहां रेलवे स्टेशन पर उतरने वाला यात्री उरई के रसगुल्ले का स्वाद लेना नहीं भूलता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके पूर्वजों के अनुसार उरई रेलवे स्टेशन पर आजादी से पहले गुलाब जामुन बिकते थे।
 
2. आगरा पेठा
बता दें पूरी दुनिया में आगरा सिर्फ ताजमहल के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि यहां का पेठा की भी अपनी खासियत है। बताया जाता है कि 1940 के दशक में दो तरह के पेठे बनते थे। अब 50 से ज्‍यादा तरह के पेठे बन रहे हैं। गर्मियों के दिनों में यह पेठा पानी के साथ खाया जाता है। इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। आगरा में पेठे बनाने का शुरुआत ताजमहल निर्माण के दौरान हुई थी।
 
3. मेरठ की घेवर
बता दें यूपी का मेरठ जिला घेवर मिठाई के लिए भी मशहूर है। सावन के मौसम में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली मिठाई होती है। यह छोटे-बड़े साइज के ज्यादातर तीन तरह के घेवर मिलते हैं। सादा घेवर, मसाला घेवर और मावा वाला घेवर। इसमें मिलने वाली सभी सामग्री शुद्ध होती है।
 
4. मक्खन मलाई
सर्दियों में राजधानी में मक्‍खन मलाई की भी अपनी अलग पहचान होती है। इस मिठाई का नाम भले ही मक्खन मलाई है लेकिन इसे सिर्फ दूध के झाग को अच्छे से फेंटकर बनाया जाता है। इसके बाद दबाकर इसे गाढ़ा किया जाता है। इसे बनाने के लिए दूध में में सबसे पहले थोड़ा ताजा सफेद मक्खन मिला देते हैं। इसके बाद इसे रात में खुले में रख देते हैं, ताकि मक्खन मलाई ठंडी हो सके।
 
5. लखनऊ की शान टुंडे कबाब
बात यदि नवाबों की नगरी लखनऊ की खासियत की हो और टुंडे कबाब का नाम नहीं लिया जाए तो बईमानी होगी। टुंडे कबाब का स्वाद सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। टूंडे कबाब की रेसिपी ऐसी होती है कि इसे मुंह में डालते ही घुल जाता है। राजधानी में टुंडे कबाब की सबसे पुरानी दुकान चौक में अकबरी गेट के पास एक गली में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *