किडनी समस्या को कम करता है अंगूर

लाल अंगूर खाने में जितना स्वादिष्ट है, उतना ही यह गुणों से भरपूर है। यह विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है। इसमें फ्लेवोनोएड नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है जो सूजन को कम करने में सहायक है। इसके साथ ही लाल अंगूर में रेस्वेराट्रोल उच्च मात्रा में होता है। यह एक तरह का फ्लेवेनोएड है जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है और यह डायबिटीज को संतुलित रखने में भी मदद करता है। लाल अंगूर को किडनी फ्रेंडली अंगूर भी कहा जाता है। आधे कप (75 ग्राम) अंगूर में 1.5 मिलीग्राम सोडियम, 144 मिलीग्राम पोटेशियम और 15 मिलीग्राम फास्फोरस होता है।

अप्लाईड फिजियोलाॅजी, न्यूट्रिशन और मेटाबाॅलिज्म में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है कि अंगूर के छिलके और बीज में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो उच्च वसा की वजह से किडनी में हुई दिक्कतों की भरपाई कर सकता है। किडनी में कॉपर की कमी हो जाने के कारण मोटापे से ग्रस्‍त लोगों में अन्‍य किसी समस्‍या के मुकाबले किडनी को नुकसान पहुंचने का खतरा ज्‍यादा रहता है।

इसके साथ ही अन्य जटिलताएं भी देखी जाती हैं। अध्ययन सुझाव देता है कि ऐसी स्थिति में अंगूर और उसके छिलके का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अंगूर एंटीआक्सीडेंट का स्रोत है, जो ऑक्सीडेटिव तनाव (शरीर में फ्री रेडिक्लस और एंटीऑक्सीडेंट के बीच असंतुलन के कारण होने वाला तनाव है) से बचाता है।

ईरानी शोधकर्ताओं ने पाया कि दो हफ्ते तक अगर आप रोजाना 50 मिलीग्राम अंगूर का सेवन करते हैं तो इससे इस्कीमिया (शरीर के किसी अंग या किसी एक हिस्से में सही से खून नहीं पहुंचना, विशेषकर हृदय की मांसपेशियों में) के कारण होने वाली किडनी समस्या कम हो सकती है। 2013 में 32 चूहों पर यह अध्ययन किया गया था। शोधकर्ताओं को उम्मीद थी कि इससे किडनी की समस्या के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *