मिलेगा बुरे सपनों से छुटकारा, अपनाएं ये तरीके

कभी कभी रात को बुरे सपनों की वजह से हम डर कर जाग जाते हैं। इनके कारण न सिर्फ हमारी अच्छी खासी नींद खराब होती है बल्कि इनके कारण हमारा मानसिक स्वास्थ्य भी खराब होता है। माना जाता है कि दिन भर हमारे मस्तिष्क में जो सूचनाएं इकट्ठी होती हैं। वहीं चीजें रात में हम लोगों को सपने के रूप में दिखाई देती हैं। रात को जब हम दिन भर के कार्यों से थक कर सोते हैं तो सुबह खुद को ऊर्जावान महसूस करते हैं। ऐसे में यदि रात को किसी डरावने सपने से हमारी नींद टूट जाती है तो अगले दिन हमारी नींद पूरी न होने के कारण ज्यादा थकान महसूस होती है। यदि आपको भी डरावने सपने आने की समस्या है तो हम आपको यहां कुछ ख़ास टिप्स बता रहें हैं, जो आपको इस समस्या से निजात दिलाएंगे।

ये टिप्स दिलाएंगे बुरे सपनों से निजात –

1- तनाव को रखें दूर

लोगों की कई मानसिक समस्याओं का कारण तनाव होता है। तनाव के कारण जब हम लोग चिंताग्रस्त होते तो हमारे मस्तिष्क पर अधिक दबाव पड़ता है। आपकी चिंता आपके मन में कई प्रकार के नकारात्मक विचारों को जन्म देती है। अतः तनाव भी बुरे सपने होने का एक कारण हो सकता है।

2- गैजेट्स का यूज सोते समय न करें

विशेषज्ञ इस बारे में बताते हैं कि गैजेट्स का प्रयोग सोते समय नही करना चाहिए। इनकी नीली रौशनी आपकी नींद के लिए सही नहीं होती है। खासकर रात में सोते समय आप मोबाइल का यूज न करें।

3- सपनों के बारे में बताएं
आपको यदि डरावने सपने दिखाई पड़ते हैं तो उनके बारे में अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति को बताए। सपनों में आपने क्या कुछ देखा। आपको कैसा महसूस हुआ। इस बारे में उस व्यक्ति को जरूर बताएं। इसके अलावा आप “इमैजनरी रिहर्सल ट्रीटमेंट” कराएं। इसकी सहायता से आपको बुरे तथा डरावने सपने आने रुक जाते हैं। आप इस बात का भी ध्यान रखें कि आप कभी नकारात्मक बातों के बारे में न सोचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *