Former Pakistan cricketer Shahid Afridi Corona positive, tweeted information

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को कोरोना का शिकार हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी है। उन्होंने लिखा है कि- मैं गुरुवार से ही अच्छा महसूस नहीं कर रहा था, मेरे शरीर में काफी दर्द हो रहा था। मैंने अपना टेस्ट करवाया और बदकिस्मती से में कोविड पॉजिटिव पाया गया।

जल्द सेहतमंद होने के लिए आपके दुआओं की जरुरत है, इंशा अल्लाह।’ पाकिस्तान में करीब 1 लाख 32 हजार से ज्यादा लोग इस जानलेवा महामारी की चपेट में आ गए हैं। पाकिस्तानी सरकार के लॉकडाउन घोषित करने से लोगों के भूखे मरने की नौबत आ गई थी।

ऐसे लोगों की मदद के लिए पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी आगे आए थे। अफरीदी लगातार अपने फाउंडेशन की मदद से लोगों की मदद कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने कराची के मशहूर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी राहत सामग्री बांटी थी। ऐसा लग रहा है कि राहत कार्यों के दौरान वो संक्रमण का शिकार हो गए हैं। उनका इलाज जारी है, फैंस उनके जल्द सेहतमंद होने की उम्मीद कर रहे हैं।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *