बॉडी बिल्डिंग के लिए अपनाएं ये टिप्स

बॉडी बिल्डिंग करने के लिए आपको एनर्जी की जरूरत है और एनर्जी के लिए आपको सही न्यूट्रिशन का होना जरूरी है। इसके लिए अच्छा और संतुलित खाएं। आपके आहार में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स होने चाहिए। अपने व्यायाम से पहले और बाद के आहार का भी ध्यान में रखें। इस दौरान प्रोटीन का आपके आहार में होना आवश्यक है, जो आपको चिकन, मछली, दूध, हरी सब्जियों आदि से प्राप्त होता है। इसके साथ ही अधिक से अधिक तरल पदार्थ लें।

बॉडी बिल्डिंग की शुरुआत आप स्ट्रेचिंग और वॉर्मअप से करें। इससे आपके मसल्स मजबूत होंगे और चोट लगने का भय भी नहीं रहेगा। यही नहीं, आपका शरीर भी लचीला बनेगा। कोई भी व्यायाम करने से पहले इसे करने का सही तरीका अवश्य जान लें।

बॉडी बिल्डिंग के दौरान ध्यान रखें कि जितना आहार और व्यायाम जरूरी है, उतना ही जरूरी है सोना। नींद वह समय होता है, जब आप आने वाले दिन के लिए अपनी शरीर में ऊर्जा इकठ्ठा करते हैं। एक्टिव और अच्छे से कोई भी कार्य करने के लिए अच्छे से सोना बहुत जरूरी है। यही नहीं, जब हम सोते हैं तो हमारे मसल्स बढ़ते हैं और किसी भी हानि की पूर्ति भी इसी दौरान होती है। इसलिए अगर आप अच्छे से नहीं सोते हैं तो आज से पूरी नींद लेना शुरू कर दें।

मांसपेशियों को करें मजबूत
बॉडी बिल्डिंग करने के लिए आपको भारी वजन भी उठाना पड़ता है। अगर आपकी मसल्स मजबूत नहीं होंगी, तो आप भारी वेट नहीं उठा पाएंगे। अगर आपकी मसल्स कमजोर होंगी और आप वजन उठाएंगे तो आपको चोट लग सकती है। इसलिए सबसे पहले अपनी मांसपेशियों को मजबूत करने पर ध्यान दें। अगर आपकी मांसपेशियां मजबूत होंगी, तो आपको न तो दर्द होगा न ही चोट लगेगी। इससे आप आराम से कोई भी व्यायाम कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *