आसान डिलीवरी के लिए अपनाएं ये सरल उपाय

आसान डिलिवरी के उपाय में सबसे पहले आता है पर्याप्त नींद लेना। प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में सोने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको रात में ठीक से नींद नहीं आ रही है तो दिन में झपकी भी ले सकती हैं। 15 से 20 मिनट की झपकी आपको बहुत रिलैक्स देगी। लेबर को आसान बनाने के लिए सात से आठ घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है।

सुबह के समय लाइट स्नैक आपके एनर्जी लेवल को हाई कर देते हैं। आपको रोजाना लाइट स्नैक जरूर लेना चाहिए। ऐसे में फैटी और डायजस्ट होने में मुश्किल फूड्स को इग्नोर करना चाहिए। घर में रहते हुए अगर आपको लेबर स्टार्ट हो जाता है तो लिक्विड जरूर लें। आप चाहे तो पानी भी पी सकती है। ये लेबर को आसान बनाने का काम करता है।

दर्द की वजह से मसल्स में टेंशन हो जाता है जो आपको असुविधाजनक लग सकता है। इस दौरान वॉर्म शावर लें। शॉवर लेने से बॉडी रिलैक्स होगी। आप बैक और जहां भी संकुचन महसूस हो रहा हो, वहां हल्का गरम पानी डाल सकती है। ये लेबर की किसी भी स्टेज के लिए अच्छा साबित होगा।

लेबर के दौरान बजाय धक्का देने या उठकर बैठने से अच्छा रहेगा कि बिस्तर पर सीधा लेटकर पुश किया जाए। बच्चा अपने सिर को निकालने के लिए सर्विक्स को खोलने की कोशिशि करता है। आप चाहे तो इस दौरान कुछ पुजिशन को अपना सकती हैं जैसे घुटने टेककर बैठना, स्क्वैटिंग आदि।

लेबर किसी भी महिला के लिए दर्दनाक स्थिति है। इस दौरान सांस लेने की गति आपको बेहतर महसूस करा सकती है। संकुचन के दौरान सांस लेने का तरीका पुश करने में हेल्प करता है। ब्रीदिंग ठीक से करने से बॉडी में पूरी ऑक्सिजन पहुंचती है। यह आसान डिलिवरी के उपाय में सबसे आसान उपाय है। अपने डॉक्टर से इस बारे में जरूर बात करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *