आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

आजकल लोग अपनी आंखों को आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए तरह तरह के प्रोटीन और गोलियां खाते जिससे उनकी आंखों की रोशनी बढ़ती नहीं, क्योंकि आजकल आपने देखा होगा कि छोटे बच्चों को आंखों पर चश्मा चढ़ जा रहा है जिससे उनके माता-पिता बहुत ही परेशान है तो उनकी आंखों की रोशनी को कैसे बढ़ाया जाए तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अपने शरीर के साथ-साथ अपने आंखों के लिए भी संतुलित भोजन की आवश्यकता होती है। गाजर को नजरों के लिए अच्छा माना जाता है। गाजर में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में होता है। हालांकि, केवल विटामिन-ए ही नहीं, बल्कि अन्य पोषक तत्व भी आंखों के लिए बेहतरीन हैं।

Image result for आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

आंखों को स्वस्थ रखने और रोशनी को बढ़ाने के लिए आंखों का व्यायाम करना आवश्यक है। सुबह के समय आंखों का व्यायाम करना बेहतरीन है।

Image result for आंखों का व्यायाम करना

अपनी हथेलियों को रगड़ें और उसके बाद अपनी आंखों को बंद कर के अपनी हथेलियों को आंखों पर रख दें। इसे तीन बार दोहराएं।

आंखों को घुमाना केवल अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए नहीं होता, बल्कि इससे आंखों के मसल्स की भी अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। अपनी आंखों को दोनों दिशाओं में 10 बार घुमाएं। ऐसे ही आप अपनी आंखों के लिए कई अन्य व्यायामों को भी दोहरा सकते हैं।

अपने पूरे शरीर के साथ-साथ आंखों को भी सेहतमंद बनाए रखने के लिए कम से कम आधे घंटे तक व्यायाम करें। शरीर के रक्त संचार के सुधरने से भी आंखों को फायदा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *