17 फरवरी राशिफल: आज का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा बहुत शुभ

मेष राशि
आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। अपने काम को पूजा मान कर आप खूब मेहनत करेंगे। कुछ लोगों को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। धार्मिक काम और दैवीय दर्शन के लाभ मिलेंगे। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। पत्नी का सहयोग मिलेगा। तन और मन का आरोग्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

वृष राशि
आपके लिए दिन काफी अनुकूल रहने की ओर इशारा कर रहा है क्योंकि आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ लोगों का मनचाही जगह स्थानांतरण का योग बन जाएगा, जिसमें खुशी होगी। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। आज आपका मधुर व्यवहार लोगों का दिल जीत लेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है।

मिथुन राशि
आपके लिए आज का दिन कमजोर रहने की ओर इशारा कर रहा है। आपका स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है और मानसिक रूप से भी आप तनावपूर्ण स्थितियों में रहेंगे। साढ़ेसाती का प्रभाव आप पर दिखेगा और निर्णय लेने की शक्ति प्रभावित होगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक संकट आ सकता है। परिजन के साथ वाद-विवाद न करें। ईश्वर का नाम-स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *