मशहूर कोरियॉग्रफर सरोज खान का मुंबई में निधन

मशहूर कोरियॉग्रफर सरोज खान का शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन हो गया। वह 71 साल की थीं। सरोज खान 17 जून से मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती थीं।

उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद यहां भर्ती कराया गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज रात 1.52 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

कुछ दिन पहले सरोज खान को सांस में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *