AC फर्स्ट क्लास में क्या सच में उतनी सुविधा मिलती है जिस हिसाब से उसकी टिकट का दाम होता है? जानिए

सभी कोच का साइज एक जैसा होता है। हम राजधानी एक्सप्रेस, जिसमें माॅडर्न LHB कोच लगते हैं, की बात करते हैं। राजधानी एक्सप्रेस में तीन श्रेणियाँ होती हैं। नीचे मैं तीनों श्रेणियों के एक कोच की बर्थ संख्या और नई दिल्ली से मुम्बई सेन्ट्रल राजधानी एक्सप्रेस 02952 (कोविड 19 स्पेशल) के किराए दिखा रहा हूँ:—

  1. AC First – 24 बर्थ – ₹4690/
  2. AC 2tier – 54 बर्थ – ₹2820/
  3. AC 3tier – 72 बर्थ – ₹2040/

अब ये मान लेते हैं कि सभी बर्थों पर यात्री नई दिल्ली से मुम्बई सेन्ट्रल जा रहे हैं और कोच फुल्ली अक्कूपाइड हैं। अब तीनों श्रेणियों से रेलवे को मिलने वाले किराए को निकाल लेते हैं।

  1. AC 1 – 24×4690 = ₹ 1,12,560/
  2. AC 2 – 54×2820 = ₹ 1,52,280/
  3. AC 3 – 72×2040 = ₹ 1,46,880/

अब देख लीजिए AC 1 के कोच से रेलवे सबसे कम कमा रही है और सबसे ज्यादा सुविधा दे रही है।

AC 1 और.AC 2 के पूरे कोच के किराए में (1,52,280 – 1,12,560) = ₹39720/ का अन्तर है। अब कोई कैसे कह सकता है कि रेलवे के AC1 का किराया बहुत ज्यादा है, उल्टा कम ही है। फैसला आप स्वयं कर लीजिए। सुविधाओं की तुलना आप स्वयं यात्रा कर के करिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *