Do you know what happens to torn and tricolor

क्या आप जानते है कि फटे और पुराने तिरंगे का क्या किया जाता है

राष्ट्रिय ध्वज यानी तिरंगे के बारे में हर भारतीय को पता होगा लेकिन बहुत कम भारतीय लोगो को तिरंगे के फ़हराने के नियम पता है लोगो इस बारे में जानकारी नहीं होती कि फटे और पुराने तिरंगे का क्या किया जाता है. तिरंगा भारत के राष्ट्रिय के गौरव का प्रतीक है.

बता दे कि पहले आम लोगो को केवल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्रता दिवस के मौके पर ही तिरंगा फ़हराने की छूट थी इसके अलावा कोई अपने घर या गाड़ी में तिरंगा नहीं लगा सकता था लेकिन साल 2002 में इंडियन फ्लेग कोड में संसोधन किया गया था जिसके बाद कोई भी नागरिक किसी भी दिन तिरंगा झंडा फ़हरा सकता है.

इसके अलावा सभी लोगो को अपने घर, ऑफिस या गाड़ियों में तिरंगा लगाने की छूट मिल गयी है. वैसे आज हर किसी के दफतर में आपको तिरंगा झंडा देखने मिल जायेगा लेकिन आज भी बहुत कम लोग तिरंगे से जुड़े नियम जानते हैं. तिरंगा काफी पुराना हो जाए तो उसका क्या करना है ये भी काफी लोगो को पता होता है.

आपको बता दे कि फ्लेग कोड ऑफ़ इंडिया के तहत फटा या गन्दा तिरंगा झंडा फहराना अपराध है अगर कोई ऐसा करता है तो उसे 3 साल की सजा हो सकती है. अगर झंडा फट जाए या पुराना हो जाए तो इसके लिए भी नियम बनाये गए है. फ्लेग कोड ऑफ़ इंडिया के तहत फटे या पुराने झंडे को एकांत में जला देना चाहिए या किसी दूसरे तरीके से नष्ट कर देना चाहिए ताकि तिरंगे की गरिमा बनी रहे. तिरंगे झंडे को पवित्र नदी में जल समाधि भी दी जा सकती है.

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *