ब्रेस्ट कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज

क्या आप चाहते हैं कि आपके ब्रेस्ट का आकर छोटा हो जाये? अगर आपका वज़न सामान्य से ज़्यादा है तो नियमित रूप से व्यायाम करने से आपके ब्रेस्ट का वज़न शरीर के वज़न के साथ साथ कम हो सकता है। ब्रेस्ट लगभग 80% वसा से बनती है। अगर आप ब्रेस्ट की वसा का स्तर कम करते हैं तो ये आपको आकार में भी कम होते नज़र आएंगे। इसके अलावा व्यायाम करने से ब्रेस्ट के आकार को कम करने और कप के आकार को भी बढ़ाया जा सकता है। व्यायाम करने से ढीले ब्रेस्ट को भी कम किया जा सकता है। भारी ब्रेस्ट को कम करने के लिए आईये आज हम आपको ऐसे लाभकारी व्यायाम बताएंगे जिनको नियमित करने से ब्रेस्ट को कम किया जा सकेगा।

ब्रेस्ट कम करने के लिए करें पुश अप व्यायाम –
पुश अप व्यायाम करने के लिए सबसे पहले चटाई पर उल्टा लेट जायें। चटाई के अलावा आप इसे लकड़ी के फर्श पर भी कर सकते हैं। अब अपने पैरों के पंजों को मोड़ लें। इसके बाद अपने पेट को अंदर की तरफ खीचें। ध्यान रखें की पुश अप करते समय हमेशा अपने शरीर को सीधा रखें। अब अपनी कोहनी को मोड़ें और शरीर को ज़मीन की तरफ लाएं। फिर ऊपर ले जाएँ जैसा की चित्र में दर्शाया गया है। पुश अप व्यायाम को घर में करने से ब्रेस्ट के आकार को कम करने में मदद मिलेगी। आप इस व्यायाम को ब्रेस्ट व्यायाम भी बोल सकते हैं।

ब्रेस्ट को करें कम चेस्ट फ्लाई व्यायाम की मदद से –
आप इस व्यायाम को कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं। इस व्यायाम को करने के लिए आपको एक्ससरसाइस बेंच पर लेटने की ज़रूरत पड़ेगी या फिर किसी भी ऐसी जगह पर अपनी कमर के ऊपरी भाग को टिका लें जहां आप चेस्ट फ्लाई व्यायाम कर सकें जैसा की चित्र में दर्शाया गया है। फिर हाथों में वेट को पकड़ें और धीरे धीरे ऊपर की और ले जाएं। कुछ सेकंड के लिए अपने हाथों को छाती के ऊपर ही रखें और धीरे धीरे नीचे की ओर लेकर आएं। अब अपने कंधों पर हाथों को रख लें फिर दूसरे हाथ से भी यही प्रक्रिया अपनाएँ। इसी प्रक्रिया को दोनों हाथों से तीन से पांच बार दोहराएं। यह घर में करने वाला सर्वश्रेष्ठ व्यायाम है जिसको करने से आपके ब्रेस्ट में कमी आएगी साथ ही स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

ब्रेस्ट का आकार कम करने के लिए पल ओवर व्यायाम है उपयोगी –
अगर आप चाहते हैं कि ब्रेस्ट का आकार कम हो तो इसका समाधान आपको खुद इन व्यायाम को करके निकालना होगा। हो सके तो पुल ओवर व्यायाम को हल्के वज़न के साथ करने की कोशिश करें। सबसे पहले बेंच पर लेट जाएँ और पैरों में दूरी बनाएं और अपने दोनों हाथों से वेट को पकड़ लें। वेट को पकड़ते हुए धीरे धीरे हाथों को सिर के ऊपर तक लेकर आएं। फिर हल्के से वेट को सिर के नीचे तक लेकर आईये और जितना हो सके हाथों को पीछे की तरफ खीचें जैसा की चित्र में दर्शाया गया है। फिर कुछ सेकेंड्स के लिए उसी स्थिति में रुक जाएँ। फिर वापस धीरे धीरे अपने हाथों को समान्य स्थिति में लेकर आएं। इस व्यायाम को तीन से पांच बार दोहराएं।

ब्रेस्ट का आकार कम करने में फायदेमंद है चेस्ट प्रेस व्यायाम –
घर पर ब्रेस्ट का आकार कम करने के लिए यह सबसे प्रभावी व्यायाम है। बेंच पर सीधा लेटने की कोशिश करें और पैरों को ज़मीन पर सीधा रखें। वेट को पकडे रखें और कोहनी को 90 डिग्री तक मोड़ें। कुछ सेकेंड के लिए उसी स्थिति में रहें और फिर अपनी पुरानी अवस्था में वापस आ जायें। ब्रेस्ट आकार को कम करने के लिए चेस्ट प्रेस व्यायाम बहुत उपयोगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *