गर्भधारण से पहले हेल्दी रहने के लिए कीजिये ये आसान उपाए

आपको बता दे कि गर्भधारण से पहले खुद को फिट कर लिया जाए तो गर्भावस्था वाकई अच्छी हो जाती है। प्रेग्नेंसी प्लानिंग के साथ ही कपल्स को अपने सेहत पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए। गर्भधारण से पहले हेल्द ठीक रखने के लिए डाइट और एक्सरसाइज दोनों जरूरी है और इन दोनों को फॉलो करने के लिए रूटीन बनाना जरूरी है। वैसे महिलाओं को हमेशा ही अपने सेहत का ख्याल रखना चाहिए।

गर्भधारण के पहले से ही 400 से 800mg फोलिक एसिड का सेवन रोजाना करें। गर्भवती महिला के शरीर में बैलेंस्ड फोलिक एसिड जन्मजात बीमारी, ब्रेन से जुड़ी परेशानी और स्पाइन से जुड़ी परेशानी को रोकने में सहायक हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट फोलिक एसिड की टेबलेट और अन्य विटामिन लेने की सलाह दे सकते हैं।
सिगरेट और एल्कोहॉल का सेवन बंद कर दें।

अगर आपको कोई शारीरिक परेशानी या बीमारी जैसे अस्थमा, डायबिटीज, ओरल हेल्थ से जुड़ी परेशानी, मोटापा या एपिलेप्सी की समस्या है तो डॉक्टर को अवश्य बताएं।

वर्कआउट गर्भवती होने से पहले और गर्भावस्था के दौरान सक्रिय रहने में आपकी मदद करता है और इसका सकारात्मक प्रभाव मां और शिशु दोनों पर पड़ता है। इसलिए इस दौरान निम्नलिखित व्यायाम किए जा सकते हैं।

नियमित रूप से 10-20 मिनट एक्सरसाइज डिलिवरी के दौरान और डिलिवरी के बाद भी हेल्थ के लिए बेहतर मानी जाती है। कीगल एक्सरसाइज करने से गर्भावस्था में होने वाली यूरिन और पेल्विक फ्लोर मसल्स संबंधी समस्या कम हो सकती है।

स्वस्थ रहने के लिए जितना पौष्टिक आहार और एक्सरसाइज जरूरी है उतना ही एक रूटीन भी जरूरी है। इसलिए गर्भधारण से पहले रूटीन या टाइम टेबल बनाना ज्यादा कठिन नहीं होता है सिर्फ उसे फॉलो करने की जरूरत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *