5153 करोड़ की संपत्ति होते हुए भी महीने मे खुद पर सिर्फ 7 हजार खर्च करता है यह एक्टर

फिल्मी दुनिया मे काम करने वाले सितारे फिल्मों की बदौलत हर साल करोड़ों की दौलत कमाते हैं, और खर्च करते हैं, यह अपना गुजारा बेहद कम पैसों मे करते हैं। तो आइये आज हम आपको ऐसे सुपरस्टार के बारे मे बताते हैं, जो सिर्फ 7 हजार रुपए मे पूरे महीने का खर्च चलता है। इस सुपरस्टार का नाम है चौ युन फैट।

अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों मे बसने वाले चौ युन फैट नाम नाम हॉन्ग कॉन्ग के टॉप और अमीर अभिनेताओं मे लिया जाता है। वेबसाइट मे दी गई रिपोर्ट के मुताबिक चौ युन फैट के पास 714 मिलियन डॉलर (भारतीय रुपए के हिसाब से 5153करोड़) की संपत्ति मौजूद है।

इतना पैसा, इतना नाम होने के बाद भी चौ युन फैट एकदम सिंपल जिंदगी जीने के लिए मशहूर हैं। इनका एक महीने का कुल खर्च करीब सात हजार रुपया है। यह ज़्यादातर पब्लिक बस, ट्रेन से सफर करते हैं, और डिस्काउंट वाली दुकान देखकर शॉपिंग करते हैं। सेल में चीजें खरीदते हैं।

4 अक्टूबर 2018 को रिलीज हुई फिल्म ‘प्रॉजेक्ट ग्युटेनबर्ग’ के प्रमोशन के दौरान चौ युन फैट ने चीन मीडिया के सामने अपनी पूरी संपत्ति दान करने का ऐलान किया था। आपको चौ की पत्नी जैसमिन तान भी उनके ही जैसी हैं। दोनों खूब दान करते हैं। लोगों की मदद के लिए इनकी एक संस्था भी है। इनकी कोई अपनी औलाद नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *