शॉर्ट हाइट वाली महिलाओं के लिए चुनी हुई बेहतरीन साड़ियों के डिजाइंस

  1. शिफॉन साड़ी इन रेड: शार्ट हाइट लड़कियों और महिलाओं पर यह साड़ी बहुत ही अच्छी लगेगी। शार्ट हाइट लड़कियों और महिलाओं जो थोड़ी सी ज्यादा हेल्दी हैं उन पर भी यह साड़ी क्यूट और खूबसूरत लगेगी। यह साड़ी डार्क कलर में है और ये साड़ी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।
  2. डिजिटल प्रिंट साड़ी इन ऑर्गेंजा पीच: शार्ट हाइट लड़कियों और महिलाओं पर यह साड़ी बहुत ही खूबसूरत लगेगी। ऐसी लड़कियां जो स्लिम हैं उन लड़कियों के लिए लाइट कलर ऑप्शन हमेशा से ही एक अच्छी पसंद रही है। यह साड़ी फ्लोरल प्रिंट डिज़ाइन में है। शार्ट हाइट लड़कियों और महिलाओं पर यह फ्लोरल प्रिंट साड़ी बहुत ही ज्यादा आकर्षक लगेगी।
  3. ज़िग ज़ैग साड़ी इन ब्लैक एंड व्हाइट: इस ब्लैक कलर की साड़ी पर व्हाइट कलर में ज़िग ज़ैग डिज़ाइन दिया गया है जो बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। जैसा आप जानते हैं ब्लैक और व्हाइट का कॉम्बिनेशन हमेशा से ही अच्छा लगता है। इस साड़ी पर वर्टिकल स्ट्रिप दिए गए हैं। इस साड़ी को और अधिक बेहतरीन और खूबसूरत लुक देने के लिए आप इसके साथ ब्लैक ब्लाउज़ या ग्रीन कलर का ब्लाउज पहन सकते हैं।
  4. शिफॉन साड़ी इन ग्रीन: इस ग्रीन कलर की साड़ी प्लेन साड़ी में पिंक का बहुत खूबसूरत डिज़ाइन किया गया है साथ ही इसका बॉर्डर भी पिंक कलर में दिया गया है। ये साड़ी ग्रीन और पिंक कलर का एक यूनिक संयोजन है। इस साड़ी पर बनाये गए छोटे-छोटे कढ़ाई वाले फूल आपको लंबा दिखाने में काफी मदद कर सकते हैं। इस साड़ी को और अधिक फैंसी दिखाने के लिए इसके साथ एक स्टाइलिश ब्लाउज़ पहनें।
  5. प्रिंटेड साड़ी इन मस्टर्ड येलो: साड़ी के इस डिज़ाइन की बात ही निराली है। इसे पहनकर आप किसी भी पार्टी की शान बन जायेंगीं। मस्टर्ड येलो कलर की प्रिंटेड साड़ी को देखकर आपका दिल इस साड़ी पर जरूर आ गया होगा। यह साड़ी खूबसूरत प्रिंट के साथ लाइटवेट भी है।
  6. नेवी ब्लू साड़ी विद सीक्विन्स वर्क: ज्यादातर सेलेब्स इस प्रकार की साड़ी को पहनना पसंद करती हैं। इस साड़ी को पहनकर आप किसी अभिनेत्री जैसा लुक पा सकती हैं। आपके पार्टी वियर के लिए यह साड़ी सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
  7. गॉर्जियस ब्लैक साड़ी: यह सिंगल कलर में ब्लैक कलर की साड़ी है साथ ही इस साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन कलर का बहुत ही अच्छा डिज़ाइन दिया गया है। जो इस साड़ी पर बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। इस खूबसूरत साड़ी के साथ आप वर्टिकल स्ट्रिप वाला ब्लाउज़ पहन सकती हैं जैसा फोटो में दिखाया गया है। यह साड़ी आपको लंबा दिखाने में मदद कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *