योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला,18 से 45 वर्ष की उम्र के लोगों को मिलेंगे 10 लाख रुपए जानिए कैसे

CM YOGI BIRTHDAY SPECIAL: पढिए कैसे बने अजय सिंह से सीएम योगी, कैसे तय किया सियासी सफर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (48) का आज जन्मदिन है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में सामान्य राजपूत परिवार में जन्मे अजय सिंह बिष्ट गोरखपुर पहुंचकर योगी आदित्यनाथ बन गए।

सीएम योगी ने 1989 में ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कॉलेज से 12वीं पास की और 1992 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में BSC की पढ़ाई पूरी की। इस दौरान वे राममंदिर आंदोलन से जुड़ गए थे। वर्ष 1998 महज 26 साल की उम्र में संसद पहुंचे और वर्ष 2017 में 45 साल की उम्र में यूपी के सीएम बने। तभी से मजबूत इरादों के साथ वो प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं।

सीएम योगी संन्यास से पहले भी अपना जन्मदिन नहीं मनाते थे। अजय सिंह बचपन से ही बहुत कुशाग्र और कर्मठ स्वभाव के थे। बचपन में ही उनका मन अध्यात्म की ओर भी झुकने लगा था।

योगी आदित्यनाथ को साल 1994 में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। उत्तराधिकारी बनने के बाद उन्होंने अपना नाम बदला और अजय सिंह से योगी आदित्यनाथ बन गए। योगी आदित्यनाथ अपने दिन की शुरुआत गौ सेवा से करते है।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *