स्वप्नदोष को रोका जा सकता है? जानें इसका ट्रीटमेंट

कुछ पुरुषों को लगता है कि स्वप्नदोष होने से उनकी इम्यूनिटी कम होती है और सर्दी या संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन यह एक मिथ है। इसके उलट, स्वप्नदोष टेस्टिकल्स से अतिरिक्त स्पर्म को बाहर निकालने में मदद करता है, जो कि पुरुषों के प्रजनन तंत्र के लिए अच्छा है।

अधिकतर लड़कों या पुरुषों को स्वप्नदोष के लिए किसी ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती है। क्योंकि, जैसे ही आप अपनी यौवनावस्था को पार करते हैं, तो यह स्थिति सामान्य हो जाती है। लेकिन, मास्टरबेशन या सेक्स करने से इस स्थिति को कम किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप किसी डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

स्वप्नदोष के लिए टिप्स
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि स्वप्नदोष का कोई उपचार या ट्रीटमेंट उपलब्ध नहीं है। लेकिन, कुछ टिप्स की मदद से आप स्वप्नदोष को कम कर सकते हैं।

सोने से कम से कम दो घंटे पहले पानी या अन्य तरल पदार्थों का सेवन बंद कर दें।
सोने के एक घंटे के अंदर पेशाब करके सोयें।

सोने से पहले अपने दिमाग को शांत रखें, ताकि आपको गहरी और अच्छी नींद प्राप्त हो। इसके लिए, आप सोने से पहले सूदिंग म्यूजिक या बुक पढ़ सकते हैं।

स्वप्नदोष को कम करने के लिए मेडिटेशन बहुत अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि, तनाव के दौरान आपको गहरी और अच्छी नींद प्राप्त नहीं हो पाती और इस वजह से आपके सपने देखने की संभावना बढ़ती है। मेडिटेशन का अभ्यास करके तनाव को कम किया जा सकता है और दिमाग को शांत रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *