बॉलीवुड ने खोया अपना चमकदार सितारा, फिल्म अभिनेता इरफान खान का मुंबई के अस्पताल में निधन
फिल्म अभिनेता इरफान खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल
में निधन हो गया। बीते दिन ही उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया
था। हाल ही में इरफान खान की मां सईदा बेगम का निधन हो गया
था।
उस वक्त लॉकडाउन में घर से दूर होने के कारण एक्टर ने
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मां के अंतिम दर्शन किए थे। उन्हें न्यूरो
इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी थी,
जिसकी जानकारी उन्होंने खुद
अपने फैंस को दी और उसका इलाज भी वो विदेश से करवाकर लौटे
थे। उनका जाना पूरे बॉलीवुड के लिए बेहद शॉकिंग है। वो बेहतरीन
कलाकार थे।