बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की अस्पताल में हुई मौत

दोस्तों आपको बता दें कि ऋषि कपूर की अस्पताल में मृत्यु हो चुकी है जैसे कि आप जानते हैं कि आज उन्हें सुबह ही अस्पताल में भर्ती किया गया था जिसके चलते उनका इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई आपको बता दें कि खराब स्वास्थ्य के चलते एक्टर ऋषि कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके भाई और जाने माने एक्टर रणधीर कपूर ने इस खबर की पुष्टि की।

रणधीर कपूर ने उनके वेंटिलेटर पर होने की रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा- ‘वह अस्पताल में हैं। वे कैंसर से पीड़ित हैं और सांस लेने में कुछ तकलीफ हो गई है इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ ऋषि कपूर को मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बुधवार को भर्ती कराया गया। वह 67 वर्ष के हैं।

ऋषि कपूर का साल 2018 में कैंसर का इलाज चला और वे करीब एक साल से ज्यादा वक्त न्यूयॉर्क में रहे, जहां पर उनका इलाज किया गया। उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू सिंह थी। फरवरी में स्वास्थ्य कारणों के चलते ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सबसे पहले उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जब वह पारिवारिक समारोह में शामिल होने आए थे। उस समय कपूर ने ने कहा था कि उन्हें इंफेक्शन हो गया था। मुंबई वापसी के बाद वायरल फीवर के साथ उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी हो गई थी।

यह खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड और पूरा भारत शोक में है जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कल इमरान खान की मृत्यु के बाद सभी लोग दुखी थी लेकिन आज यह खबर सुनकर बॉलीवुड बहुत ही दुखी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *