दाढ़ी उगाने में काफी बेहतर माना जाता है बादाम ऑयल, जानिए कैसे
बादाम ऑयल के इन्हीं पोषक तत्वों की वजह से इसे दाढ़ी उगाने का तेल कहा जाता है। बादाम ऑयल में जिंक और मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं। यह गुण बालों को लंबा करने और रूसी और इनफ्लेमेशन को कम करने के लिए काफी जरूरी होते हैं।
चेहरे के बालों के लिए बादाम ऑयल काफी लाइट तेल होता है। त्वचा बादाम ऑयल को आसानी से सोख लेती है। इससे दाढ़ी के बाल तरोताजा हो जाते हैं। हालांकि, अक्सर लोग बादाम ऑयल के काफी हैवी होने की कल्पना करते हैं।
दाढ़ी उगाने वालों के लिए इन पोषक तत्वों की कमी मेहनत पर पानी फेर सकती है। इसके अलावा, इन पोषक तत्वों की कमी से बालों की ग्रोथ रुक जाती है। साथ ही बाल टूटने लगते हैं। इस स्थिति में दाढ़ी उगाने का तेल (बादाम ऑयल) बालों की ग्रोथ में जान डाल देता है।
बादाम ऑयल स्काल्प से मृत कोशिकाओं को हाटाता है। साथ ही यह डैंड्रफ (रूसी) को भी स्काल्प से हटाता है। इससे आपका स्काल्प साफ सुथरा रहता है।
दाढ़ी उगाने का तेल (बादाम ऑयल) फैटी एसिड और विटामिन-ई से भरपूर होता है। यह बात पहले ही स्पष्ट कर दी गई है। विटामिन-ई और फैटी एसिड्स इनफ्लेमेशन का इलाज करते हैं। यह तत्व त्वचा को मॉस्चराइज्ड और कोमल बनाते हैं, जिससे इनफ्लेमेशन वाले हिस्से में सर्कुलेशन बढ़ जाता है।