ऐसे अभिनेता जिसने इन फिल्मों को ठुकराया बाद में बहुत पछताए,जानिए इनके बारे में
अक्सर देखा गया है कि फिल्में जिसका ऑफऱ अभिनेता ठुकरा देते हैं वो फिल्में बेहद सफल हो जाती है और बाद में वो अभिनेता पछताते रहते हैं। आज बात उन्हीं अभिनेताओं की करेंगे जिसने पहले फिल्म के ऑफर का ठुकराया और बाद में वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
पहला नाम आता है 2001 में आई सन्नी देओल की फिल्म गदर एक प्रेम कथा का जिसे निर्देशक अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अपार सफलता अर्जित की और लोगों ने सन्नी देओल को तारा सिंह की रोल में बेहद पसंद किया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अनिल शर्मा ने पहले ये फिल्म गोविंदा को ऑफर की थी।
गोविंदा ने फिल्म फिल्म में इसलिए रोल करने से मना कर दिया था क्योंकि फिल्म में तारा सिंह का रोल काफी हिंसात्मक औऱ गाली-गलौज वाला था। गोविंदा ने इसके बारे में कहा था कि उन्होंन अपनी मां के कहने से ऐसा किया था। बाद में फिल्म सुपरडूपर हिट रही।
इस कड़ी में बारी अब अमिताभ बच्चन की उस फिल्म की आती है, जिसने उन्हें रातों-रात एंग्री यंग मैन का खिताब दिला दिया। 1973 में आई फिल्म जंजीर में अमिताभ बच्चन के रोल को पहले शत्रुघन सिन्हा को ऑफऱ किया गया था, लेकिन डेट्स न होने के कारण शत्रुघन सिन्हा ने फिल्म करने से मना कर दिया, और बाकी इस फिल्म को लेकर इतिहास है।
अब्बास-मस्तान की फिल्म बाजीगर तो याद है न जिसमें शाहरुख खान एक निगेटिव किरदार में दिखे थे। यह फिल्म अब्बास-मस्तान पहले सलमान खान के साथ बनाने वाले थे, लेकिन ऐन मौके पर यह फिल्म अब्बास-मस्तान ने शाहरुख को दे दी और यही कारण है कि उसके बाद सलमान खान ने दोबारा अब्बास-मस्तान के साथ काम नहीं किया।
दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।