आयुर्वेद के मुताबिक तेज भूख लगने पर भूलकर न खाएं ये 5 वस्तुएं

अक्सर ऐसा होता है हमें बहुत तेज भूख लगती है। उस समय जो भी हमारे घर पर उपलब्ध होता है हम उसे खा देते हैं। यह गलत है ऐसी चीजें खाना हमारे लिए घातक सिद्ध हो सकता है। आयुर्वेद शास्त्र बताता है कि कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिनको भूखे पेट खाने पर आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। चलिए हम ऐसी वस्तुओं के बारे में जानते हैं।

अमरुद

हम सभी को अमरुद बहुत पसंद होता है। लेकिन यदि हम अमरूद का सेवन सावधानीपूर्वक नहीं करेंगे तो हमारे पेट दर्द की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा देखा गया है की अमरूद गर्मियों के मौसम में खाली पेट खाने पर लाभ प्रदान करता है। परंतु यदि आप सर्दियों में अमरुद को भूख लगने पर खाली पेट खाते हैं तो यह आपको जुखाम और पेट दर्द की समस्याएं उत्पन्न करता है।

सेब

सेब हम सभी को बहुत पसंद होता है। हमें रोज एक सेब का सेवन करना चाहिए। परंतु सेब खाने के कुछ नियम है।यदि आप गर्मी के मौसम में खाली पेट सेब खाते हैं तो आपको कोई भी हानि नहीं होती है। परंतु यदि सर्दी के मौसम में आप खाली पेट सेब को खा लेते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है।

टमाटर

टमाटर किसी भी तरह सब्जी का स्वाद बढा सकता है। गर्मी के मौसम में एक टमाटर खाली पेट खाने पर आपको पेट दर्द और सीने में जलन की शिकायत हो सकती है। परंतु टमाटर एक गर्म तासीर की सब्जी होती है। इसलिए सर्दी के मौसम में आप इसे खाली पेट खा सकते हैं। यह भी कोशिश करें कि टमाटर को आप किसी ना किसी रूप मे अपने भोजन में शामिल अवश्य करें।

चाय-कॉफी

हम सभी को चाय कॉफी बहुत ही ज्यादा पसंद होती है। सर्दियों में चाय अथवा कॉफी पीने से हमे सर्दी कम लगती है। परंतु क्या आपको पता है कि खाली पेट चाय अथवा कॉफी पीने से हमें गैस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चाय कॉफी लेने से पहले बिस्किट, ब्रेड अथवा कुछ नमकीन जरूर लेना चाहिए।

दही

हमारे स्वास्थ्य को दही फायदा भी करता है और बहुत अधिक नुकसान भी करता है। यदि आप सुबह उठकर दही खाली पेट खा लेते हैं तो आपको खांसी जुखाम और मौसमी बुखारो का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक कि निमोनिया जैसी बीमारियां भी लग सकती हैं। सर्दियों के मौसम में सुबह उठ गए दही खाना जहर खाने के बराबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *