6 पैर होने के बावजूद चल नहीं सकता यह जीव जानिए इसके बारे में

दोस्तों चलने के लिए पैर बहुत उपयोगी है मगर क्या आपने कभी किसी ऐसे जीव के बारे में सुना है जिसके छ पैर होने के बावजूद वो चल नहीं सकता जी हाँ चोंक गए ना आप भी तो दोस्तों इस जीव का नाम है “ड्रैगन फ्लाई ” अक्सर आपने इसे देखा भी होगा और बहुत से लोगो ने बचपन में इसे पकड़ने की भी कोशिश की होगी तो दोस्तों आइये जानते है आज इसके बारे में

दोस्तों ड्रेगन फ्लाई के बारे में सबसे चौकाने वाली बात तो यही है कि यह छ पैरो के साथ भी चल नहीं सकता यह अपने पैरों का उपयोग शिकार को पकड़ने या कहीं बैठने के लिए जरूर कर सकता है लेकिन उन पर चल नहीं सकता अक्सर इसे या तो आप उड़ता हुआ देखेंगे या फिर एक जगह बैठा हुआ। दोस्तों यह उड़ने में बहुत माहिर होते हैं ये हेलीकॉप्टर के समान उड़ते वक्त उपर नीचे हो सकते हैं और हवा में स्थिर होकर भी उड़ सकते हैं।

दोस्तो ड्रैगन फ्लाई मच्छरों की आबादी पर भी कंट्रोल रखते हैं मच्छरों के लार्वे इनका पसन्दीदा भोजन है इसलिए यह मच्छरों को बढ़ने से रोकते हैं। एक व्यस्क ड्रेगन फ्लाई पूरे दिन में 30 से अधिक मच्छरों को खा सकता है।

दोस्तो ये झुंड में भी बड़ी संख्या में उड़ते है और लंबी दूरी भी तय कर सकते है। कई वैज्ञानिक इनके उड़ने के तरीके से इतने प्रभावित है कि इनके जैसे उड़ने वाले ड्रोन भी विकसित किये गए हैं। इनको पानी के स्रोतों के ऊपर मंडराते देखा जा सकता है क्योंकि वही से इनको भोजन मिलता है।मगर वर्तमान में शहरों में स्वच्छ जल स्त्रोतों में कमी के कारण इनकी संख्या में भी कमी आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *