50 या 80 प्रतिशत छूट देने के पीछे मॉल वालों की क्या रणनीति होती है? जानिए
कोई सामान आपको बाजार मे ₹400 में मिल सकता है। माॅल में उसकी कीमत ₹1000 दर्शाई जायेगी। साथ ही उस पर एक 50% छूट का टैग लगा दिया जायेगा। इससे उसकी कीमत ₹500 हो जायेगी। आप छूट के इस जाल में आसानी से आ जायेंगे।
यह आपको तब महसूस होगा जब आप बाजार में जाकर उसकी कीमत मालूम करेंगे। तब पता चलेगा कि जो सामान आपने छूट लेकर खरीदा है, बाजार में वह सामान बिना छूट के ज्यादा सस्ता है।
इस प्रकार यह सामानों की बिक्री की एक विपणन नीति होती है जिसमें लोगों की उच्च स्तरीय मंहगे सामानों को सस्ते में खरीदने की मानसिकता का लाभ उठाया जाता है।