5 जानवर जो इंसान की तरह मोटापे के शिकार हो गए”। देखकर होश उड़ जाएंगे

अगर आप सोचते हो इस धरती पर इंसान ही इकलौता ऐसा जानवर है, जो मोटापे का शिकार होता है, तो आप गलत हो। क्योंकि जानवरों की लापरवाही भी उन्हें मोटापे का शिकार बना सकती है। सुस्ती और ज्यादा खाना है यही एक कारण है जो जानवरों को मोटा बनाती है। तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में मोटापे के शिकार हुए जानवरों के बारे में…..

1) अंकल पैट मंकी :- इस बंदर का नाम रखा गया है ‘अंकल पेट’। इस बंदर का काम है खाना-पीना और पड़े रहना बस इतना ही काम होने की वजह से यह बंदर भी मोटापे का शिकार हो गया। ना तो एक पेड़ पर चढ़ता है और ना ही कोई भागदौड़ इस वजह से इसके शरीर का वजन बढ़ गया। जो इसे देखने आए हुए लोग होते हैं, वे इस बंदर को खाना देते हैं।

2) टाइगर :- चाइना के हारबेन सिटी में स्थित साइबेरियन टाइगर पार्क में एक टाइगर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यह फोटो इसलिए इतनी वायरल हुई कि यह बाघ बहुत ही मोटा है। लेकिन संबंधित अधिकारियों की माने तो सर्दी के मौसम में टाइगर का मोटापा बढ़ना एक आम बात है। इसके कारण यहां पर पाए जाने वाले बांघ मोटे ही दिखाई देते हैं। क्योंकि यह ठंड में सोना ज्यादा पसंद करते हैं।

3) बिल्ली :- उपहास के तौर पर ऐसा कहा जाता है, इस दुनिया का सबसे आलसी जानवर वह है तो सिर्फ बिल्ली है। 5 साल के इस बिल्ले का नाम है ‘बरसक’और इस बल्ले का वजन है 18.50 किलो। जो कि आम बिल्ली के वजन से 2 गुना होता है। बरसर्क के फैमिली को घर छोड़ना पड़ा था। वह इस बिल्ली को नहीं ले जा सकते थे, इसीलिए यह बिल्ला अनाथ हो गया। लेकिन न्यूयॉर्क में एक संस्था ने उस बिल्ली को सहारा दिया।

4)औरॅंगटन:- जंगल में रहने वाले कोई भी जानवर आमतौर पर मोटापे का शिकार नहीं होत है। खाने की तलाश या फिर शिकार करना इस भागदौड़ के वजह से उनकी हेल्थ मेंटेन रहती है। जू में पाया जाने वाला औरॅंगटन उसकी सुस्ती और ज्यादा खाने की आदत की वजह से बहुत ही मोटा हो गया। एक समय ऐसा था जब इस बंदर का वजन 75 किलोग्राम से ज्यादा हो गया था यही कारण है जो संबंधित अधिकारियों ने इस औरॅंगटन को डाइट पर रखा। और इसके हेल्थ की पूरी केयर की। उसके बाद उसका वजन कम हो गया।

5) जिराफ :- यह जानवर दुनिया के सबसे ऊंचे जानवरों में से एक है। इसका वजन भी काफी ज्यादा होता है। एक वयस्क जिराफ का वजन लगभग 1200 किलो तक होता है। लेकिन जिराफ के बारे में एक बात किसी ने भी नहीं सोची होगी क्या यह मोटापे के शिकार भी हो सकते हैं। 2010 में तंजानिया के जंगल में एक ऐसे जिराफ को देखा गया जो बहती ज्यादा मोटा था। इस जिराफ का वजन आम जिराफ की तुलना में दोगुना हुआ करता था। यानी के 2400 किलोग्राम के आसपास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *