22 मई 2021 राशिफल: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

मेष राशिफल :- कॅरियर में उन्नतिप्रद प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। वाहन क्रय करने का मन होगा।

वृषभ राशिफल :- कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लेकर फिर निर्णय करें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे।

मिथुन राशिफल :- यश कीर्ति में वृद्दि होगी। व्यवसाय में लाभ की संभावना के बीच संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। शत्रु सक्रीय होंगे। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी।

कर्क राशिफल :- समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। जल्द ही तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। परिज़नों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

सिंह राशिफल :- समय रहते अपने काम पूरे करें। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे। आज कोई चौकाने वाली खबर मिल सकती है। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। जीवन साथी से गलत फहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं।

कन्या राशिफल :- आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना के बीच कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।

तुला राशिफल :- मित्रों का सहयोग करना होगा। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। ज़रूरी यात्रा हो सकती है। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। समय रहते जरूरी काम निपटा लें।

वृश्चिक राशिफल :- कार्य विस्तार के योग के बीच अधिकारी से विवाद हो सकता है। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। अपने काम से अभी संतुष्ट नहीं हैं। धार्मिक कार्यो में सहभागिता करेंगे।

धनु राशिफल :- कारोबार को नई सफलता मिलेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग हैं। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

मकर राशिफल :- कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि हॉगी। शांति से समय व्यतीत करें। पिता के साथ वाद विवाद संभव है। आज आप के साथ धोखा हो सकता है।

कुंभ राशिफल :- आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। बीमारी में पैसा लगेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। भूमि भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।

मीन राशिफल :- सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। कर्मचारियों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा सकता है। जीवन साथी के साथ चल रहे मनमुटाव में स्थिति सामान्य हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *