21 दिन घर में रहना है, नही तो देश 21 साल पीछे चले जाएगा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने देश को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई रोड पर ना
निकले। उन्होंने कहा कोरोना से निपटने के लिए सिर्फ एक ही मार्ग है,
हमें घर से बाहर नहीं निकलना है। चाहे जो हो जाए घर में ही रहना है।
_घर के आगे लक्ष्मण रेखा खींच लें, सतर्क रहिए, घर में रहिए। कोरोना
से तभी बचा जा सकता है कि जब घर की लक्ष्मण रेखा न तोड़ी जाए।
यह समय हमारे संकल्प को बार बार मजबूत करने का है। यह समय
कदम कदम पर संयम बरतने का है। आपको याद रखना है कि जान
है तो जहान है। यह धैर्य और अनुशासन की घड़ी है। जब तक देश में
लॉकडाउन की स्थिति है, तब तक संकल्प निभाना है।
विश्व में 4 दिन में एक लाख नए मरीज आए हैं। मोदी ने हाथ जोड़ते हुए लोगों से
प्रार्थना की आप घर में बैठे रहे, और इस मुश्किल वक्त में देश के लिए
लगातार काम कर रहे लोगों को बारे में सोचिए, उनके लिए प्रार्थना
कीजिए।
उनके लिए मंगल कामना करिए जो अपना फर्ज निभाने के
लिए खुद की जान खतरे में डालकर काम कर रहे हैं, डॉक्टर, नर्स,
स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी के लिए प्रार्थना करें। 21 दिन घर में ही
रहना है, नहीं तो देश 21 साल पीछे चले जाएगा।