2019 आईपीएल में सबसे लंबा छक्का लगाया था इस दिग्गज ने, देखे टॉप 3 के नाम

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) एक बहुत ही बड़ी और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले टी20 लीग है। इस लीग में होने वाली छक्कों की बौछार का फैंस खूब आनंद लेते है। वैसे तो आईपीएल में छक्के लगना तो आम बात होती है पर रिकॉर्ड लिस्ट में वही छक्के शामिल होते है जो सबसे ज्यादा दूरी प्रदान करते है। वैसे 19 सितंबर 2020 को आईपीएल का अगला सीजन शुरू होने वाला है तो चलिए आपको आईपीएल 2019 में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले 3 बल्लेबाजो के बारे में बताते है।

  1. महेंद्र सिंह धोनी ( 111 मीटर )

2018 और 2019 आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने अंदाज़ में नज़र आए थे जिसमें फैंस उन्हें पसंद करते है। आईपीएल के पिछले 2 सीजन में धोनी ने काफी ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी की है जिसके लिए वो जाने जाते थे। धोनी ने पिछले 2 सीजन में बहुत ज्यादा छक्के भी लगाए थे। इतना ही नही 2019 में आईपीएल का सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम है। माही ने कोहली की बैंगलोर के खिलाफ खेलते हुए उमेश यादव की गेंद पर गेंद स्टेडियम के ऊपर मार दी थी धोनी द्वारा लगाया गया ये छक्का उस सीजन का सबसे लंबा 111 मीटर का छक्का था।

  1. हार्दिक पांड्या ( 104 मीटर )

आईपीएल 2019 में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले हार्दिक पांड्या। कुंगफू पांड्या यानी हार्दिक पांड्या भी लंबे लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते है और 2019 में तो उन्होंने उस सीजन का दूसरा सबसे बड़ा छक्का लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने 2019 का दूसरा सबसे बड़ा छक्का (104 मीटर ) लगाया था।

  1. क्रिस लीन ( 102 मीटर )

आईपीएल 2019 का तीसरा सबसे लंबा छक्का लगाया था कोलकाता नाईट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज क्रिस लीन ने। क्रिस लीन की पहचान उनकी आक्रामक बल्लेबाजी है। चाहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो या फिर कोई घरेलू लीग क्रिस लीन अपने ही अंदाज़ में बल्लेबाजी करते है। क्रिस लीन ने 2019 में 102 मीटर लंबा छक्का लगाया था जो उस सीजन का तीसरा सबसे लंबा छक्का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *